अचानक से इतना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, पीएम मोदी ने की थी इसे बचाने की अपील

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 09:02 AM (IST)

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को जो लोग हल्के में ले रहे थे अब उन्हें ना चाहकर उनकी बातें मानने ही पड़ेगी। पहले सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी अब  सरकारी तेल कंपनियों ने चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। 
 

यह भी पढ़ें:  रांची की बेटी का कमाल! CBSE 12वीं में 4 सब्जेक्ट में 100 में से 100 लाकर बनी देश की टॉपर
 

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए जितनी वृद्धि की आवश्यकता थी, यह बढ़ोतरी उसका लगभग दसवां हिस्सा ही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर थीं। हालांकि, मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों ईंधनों के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की एकमुश्त कटौती की गई थी। 
 

यह भी पढ़ें:  आप भी करते हैं खरोंच वाले Non-Stick Pan को यूज? तो आपका खाना बन सकता है जहरीला
 

एक साल तक सोना ना खरीदने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का सीमित और संभलकर इस्तेमाल करने के लिए कहा था। इसके बाद ही  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गईं। इसके साथ ही सीएनजी भी महंगा हो गया है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। अब इसकी  नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static