कुछ दिन सस्ता रहने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, धनतेरस से पहले इतने बढ़े दाम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 07:23 PM (IST)

नारी डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कीमतों में तेज सुधार के बीच सोना 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो बुधवार को बढ़कर (सभी करों सहित) 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 


यह भी पढ़ें:  पेट के कैंसर से गई TikTok Star की जान, इस गलती के कारण युवाओं को हो रहा Stomach Cancer


चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। यह 9,000 रुपये उछलकर (सभी करों सहित) 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत सुधार और घरेलू बाजार में त्योहारी मांग बढ़ने से बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के शोध प्रमुख राजीव शरण के अनुसार, कीमतों में यह सुधार त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को कुछ राहत दे सकता है। 
 

यह भी पढ़ें:  क्या सिर्फ पानी पीने से ही हट जाते हैं चेहरे के सभी दाग ? 90% लोगों को है गलतफहमी
 

अक्टूबर में अपने उच्चतम स्तर से सोने की कीमतों में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट आई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने के कारण हाल में सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। इससे कारोबारियों ने मुनाफावसूली की।  पिछले धनतेरस के मुकाबले इस बार सोने की कीमतों में अपेक्षाकृत कम तेजी आई है। पिछले त्योहारी सत्र के बाद से सोना पांच से सात प्रतिशत ही महंगा हुआ है, जबकि पिछले धनतेरस पर इसकी कीमतों में सालाना आधार पर करीब 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में जोरदार तेजी रही। हाजिर सोना 113.72 डॉलर यानी तीन प्रतिशत चढ़कर 4,043.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और फिर से 4,000 डॉलर के स्तर के पार चला गया। चांदी भी 4.5 प्रतिशत बढ़कर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static