Chepauk पर भावुक पल, जब धोनी ने अचानक मैदान में पहुंचकर फैंस को किया इमोश्नल
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:40 PM (IST)
नारी डेस्क: IPL 2026 में Chennai का आखिरी घरेलू मैच फैन्स के लिए काफी इमोशनल रहा, क्योंकि Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मैच में फिटनेस की वजह से न खेल पाने के बाद MS Dhoni चेपॉक में कुछ देर के लिए नजर आए। CSK को SRH के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से Hyderabad Playoff में पहुंच गया, जबकि Chennai का अपना सफर मुश्किल में पड़ गया। Ishan Kishan और Heinrich Klaasen के जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से घरेलू टीम के हाथ से मैच निकल गया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद भी चेपॉक का माहौल काफी इमोशनल बना रहा।
Men see, men get emotional! 🥺💛
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
The soul of Chepauk, #MSDhoni, walks with pride as the crowd showers him with love 🙌#TATAIPL | #CSKvsSRH pic.twitter.com/ber8t6yAEb
इस सीजन में Playing XI में Dhoni के बिना CSK का कोई भी घरेलू मैच फैन्स को पहले से ही कुछ अजीब सा लग रहा था। लेकिन, Innings के ब्रेक के दौरान जब Dhoni फ़ोटो खिंचवाने के लिए अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरे तो स्टेडियम में मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। हालांकि यह CSK के आख़िरी घरेलू मैच की एक पुरानी परंपरा का ही हिस्सा था, लेकिन यह पल उस रात का सबसे यादगार पल बन गया, जब फैंस ने अपने पूर्व कप्तान के लिए जोर-जोर से चीयर किया। पूर्व स्टार खिलाड़ी Suresh Raina ने भी स्टेडियम से कुछ तस्वीरें Instagram पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में Dhoni और Raina एक-दूसरे को गले लगाते और हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे थे, जिससे फ़ैन्स को Chennai Super Kings के साथ उनके लंबे जुड़ाव की पुरानी यादें ताज़ा हो गईं।

जब धोनी अपनी टोली के साथ चेपॉक के मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए निकली तो माहौल बेहद भावुक था। हर किसी को लग रहा था कि शायद यह 'थाला' का चेपॉक पर आखिरी सलाम है। इसी दौरान स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर कैमरा जा ठहरा। उन्होंने बेहद गर्व और प्यार से मुस्कुराते हुए धोनी की तरफ हाथ हिलाया और अपनी खुशी का इजहार किया। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का ऐलान करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया।

