टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने खोई अपनी जवान बेटी, भावुक होकर बोली- मैं जीने की कोशिश कर रही हूं
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 07:21 PM (IST)
नारी डेस्क: एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह ने अपनी दिवंगत बेटी मिहिका को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह 'वैसे ही जीने की कोशिश कर रही हैं जैसा उनकी बेटी चाहती थी' और बेटी के असमय निधन के बाद शांति पाने की भी कोशिश कर रही हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, दिव्या ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह गहरे गुलाबी रंग के पारंपरिक कपड़ों में मुस्कुराती हुई नज़र आ रही हैं।
तस्वीर के साथ, दिव्या ने दुख से उबरने की प्रक्रिया और शांति पाने की कोशिश के बारे में एक बहुत ही भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा- "मैं कोशिश कर रही हूं बेटा, वैसे जीने की जैसा तुम और मैं चाहते थे... और काफी हद तक शांति से रहने की, क्योंकि मुझे पक्का पता है कि यह हमेशा के लिए था... तुम बस मुझसे थोड़ा आगे चली गई हो अभी के लिए #eternity (हमेशा के लिए)।" एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपनी बेटी के लिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर करती रहती हैं।
इससे पहले, दिव्या ने दिल को छू लेने वाला एक नोट में कहा गया था- "मैं हर दिन संकेत (signs) ढूंढूंगी। मैं तुम्हें किसी न किसी तरह हर जगह देखूंगी। मुझे बिल्कुल भी शक नहीं है कि तुम ये सब मेरे लिए भेजती हो। मुझे प्यार, खुशी और खूबसूरती से घेरे हुए। मैं जहां भी देखती हूं, मुझे सिर्फ़ तुम ही दिखती हो।" मोंटाज में एक मैसेज भी था, "मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है। जब भी मैं कुछ खूबसूरत देखती हूँ, तो मुझे यकीन होता है कि यह तुम्हारी तरफ़ से कोई संकेत है।" जानकारी के लिए बता दें कि दिव्या की बेटी मिहिका शाह का अगस्त 2024 में 23 साल की उम्र में निधन हो गया था। खबरों के अनुसार, मिहिका को तेज़ बुखार हुआ था और उसके कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया, जिससे उनका परिवार और दोस्त गहरे सदमे में थे।

