प्रेग्नेंसी की खबर के बीच इस बीमारी से भी जूझ रहीं एक्ट्रेस, दर्द के बावजूद कर रहीं काम मैनेज
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:29 PM (IST)
नारी डेस्क: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब छह महीने बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और फैंस इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान भी उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इशारा किया, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई।
Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru की नई शुरुआत
समांथा और उनके पति राज निदिमोरू की शादी को छह महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते आए हैं, लेकिन अब प्रेग्नेंसी की खबर के बाद यह जोड़ी फिर से चर्चा में आ गई है। फैंस इस नए अध्याय को लेकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Myositis बीमारी से लंबे समय से जूझ रही हैं Samantha
जहां एक तरफ उनके जीवन में खुशियों का नया दौर शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ समांथा पिछले कुछ वर्षों से एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी ‘मायोसिटिस’ से जूझ रही हैं। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपनी ही मांसपेशियों पर असर डालने लगता है, जिससे शरीर में लगातार दर्द, कमजोरी और थकान महसूस होती है। समांथा ने पहले भी इस बीमारी को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि यह उनके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से चुनौतीपूर्ण रहा है।
बीमारी के बीच काम को लेकर बनी रहती है चिंता
समांथा ने कई मौकों पर यह स्वीकार किया है कि बीमारी के कारण उन्हें अपने काम को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है। उन्हें अक्सर यह डर रहता है कि क्या वह लंबे शूटिंग शेड्यूल को संभाल पाएंगी या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन्हें फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ का ऑफर मिला था, तब भी वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी असमंजस में थीं, क्योंकि यह एक्शन से जुड़ी फिल्म थी और इसमें शारीरिक मेहनत ज्यादा थी।
ये भी पढ़ें: Ketan के बाल नहीं थे, विग लगाता था', हकलाते भी थे' इसलिए सिया ने कर दी हत्या !
प्रेग्नेंसी और हेल्थ को देखते हुए लिया ब्रेक
अपनी प्रेग्नेंसी और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए समांथा ने फिलहाल फिल्मों से मैटरनिटी ब्रेक लेने का फैसला किया है। वह इस समय पूरी तरह अपनी सेहत और आने वाले बच्चे की देखभाल पर ध्यान देना चाहती हैं। सूत्रों के अनुसार, वह इस दौरान खुद को आराम देने और बीमारी के लक्षणों को बेहतर तरीके से मैनेज करने की कोशिश करेंगी।

काम से दूरी नहीं, घर से चलाएंगी प्रोजेक्ट्स
भले ही समांथा कुछ समय के लिए फिल्मों में नजर नहीं आएंगी, लेकिन उन्होंने काम से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है। वह अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स और बिजनेस से जुड़े काम घर से ही मैनेज करती रहेंगी। जानकारी के अनुसार, वह कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हुई हैं और इनकी जिम्मेदारी आगे भी संभालती रहेंगी। प्रेग्नेंसी की खबर और बीमारी से जूझने की जानकारी के बीच फैंस लगातार समांथा के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। हर कोई यही उम्मीद कर रहा है कि वह इस नए सफर को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के साथ पूरा करें।

