नहीं रहे गजनी के विलेन प्रदीप रावत,  कैंसर से जूझते हुए दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:46 AM (IST)

नारी डेस्क: आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में मुख्य विलेन 'गजनी धर्मात्मा' का किरदार निभाने के लिए मशहूर अनुभवी एक्टर प्रदीप रावत का मंगलवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया। वे 74 साल के थे। एक्टर के मैनेजर सिद्धार्थ आर तिवारी ने  बताया कि रावत पिछले एक महीने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उन्हें भिवंडी के एक कैंसर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
PunjabKesari

एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत और बेटा विक्रमादित्य रावत हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म जगत के लोगों और फैंस ने अनुभवी एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रदीप रावत की फिल्म 'लगान' के को-स्टार और पुराने दोस्त यशपाल शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा- "प्रदीप रावत, हमारे 'लगान' के देवा और 'गजनी' के विलेन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
PunjabKesari

एक्टर गजेंद्र चौहान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। "ओम शांति, ओम शांति। हमारे दोस्त और साथी प्रदीप रावत, जिन्होंने महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, का निधन हो गया है।" भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे, एक्टर प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए पहचाने जाते थे। 'सरफ़रोश', 'लगान', 'सये' (तेलुगु), 'नायक' (तेलुगु) और 'गजनी' जैसी फ़िल्मों में उनके काम को दर्शक आज भी याद करते हैं। इस दिवंगत एक्टर का हालिया काम विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म 'छावा' था, जिसमें उन्होंने येसाजी कंक का किरदार निभाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static