Sanchita Ugle की मौत पर पिता ने दर्ज कराई FIR, बोले- बेटी को किया जा रहा था टॉर्चर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:46 AM (IST)

नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 22 वर्षीय अभिनेत्री की कथित आत्महत्या के बाद उनके माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिवार ने दावा किया है कि संचिता पिछले कुछ समय से काफी परेशान थीं और गुमसुम रहने लगी थीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक किसी के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के अचानक निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। परिवार इस दुखद घटना से टूट चुका है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। संचिता के परिजनों का आरोप है कि अभिनेत्री को किसी तरह के मानसिक दबाव और टॉर्चर का सामना करना पड़ रहा था और पिछले कुछ समय से संचिता के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा था। वह पहले की तरह खुलकर बात नहीं करती थीं और अक्सर खोई-खोई और शांत रहती थीं। परिवार का कहना है कि वह घर पर भी कम बातचीत करती थीं, जिससे उन्हें उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता होने लगी थी।

यें भी पढ़ें : कंधे का दर्द नहीं है मामूली! 2 हफ्तों से ज्यादा रहे तो तुरंत कराएं जांच

 

पिता ने दर्ज कराया मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता उगले अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में रहती थीं। 14 जून को उन्होंने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों की जांच और भी महत्वपूर्ण हो गई है।x

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि संचिता के पिता ने अपने बयान में किसी व्यक्ति विशेष पर आत्महत्या के लिए उकसाने या दबाव बनाने का आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि संचिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, अभिनेत्री के भाई ने मनोरंजन उद्योग में कलाकारों पर पड़ने वाले दबाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना की तुलना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले से भी की और जांच की मांग की है।

यें भी पढ़ें : दिमाग की नस फटने से 1 दिन पहले शरीर देता है ये संकेत, लापरवाही सबसे बड़ी गलती

 

टीवी और फिल्मों में बना चुकी थीं पहचान

कम उम्र में ही संचिता उगले ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। वह ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा, वह पिछले साल रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के किरदार में दिखाई दी थीं। उनके अचानक निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static