कोई साथ रहना नहीं चाहता... सलमान खान को सता रही है तन्हाई,  पहली बार बयां किया अपना दर्द

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 09:55 AM (IST)

नारी डेस्क: सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड के सबसे बड़े फिटनेस आइकन में से एक माने जाने वाले इस एक्टर ने अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन की झलकियां और 60 साल की उम्र में भी अपनी ज़बरदस्त फिटनेस दिखाकर अपने फैंस को प्रभावित किया है। लेकिन इस बार उन्होंने अपी फिटनेस नहीं बल्कि अकेलेपन को लेकर पोस्ट किया। 

PunjabKesari
रविवार को सलमान ने अपनी एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें वह सोफे पर आराम करते हुए अपने टोन्ड एब्स दिखा रहे थे। उनकी यह शर्टलेस फोटो देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गई। इसके साथ उन्होंने लिखा था- “मेरी नजर में, अकेले रहने के दो तरीके हैं: 'अकेला' (Alone) और 'तन्हा' (Lonely)। 'अकेला' होना आपकी अपनी मर्ज़ी होती है, जबकि 'तन्हा' आप तब होते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही समझना होगा कि आपको क्या करना है।”

PunjabKesari
यह पोस्ट ऑनलाइन आते ही वायरल हो गया जिस पर फैंस ने कमेंट करने में देर नहीं की। एक फ़ैन ने कमेंट किया- "भाई कभी भी इतनी गहरी और पहेली जैसी कोई ची  बिना किसी बड़े छिपे हुए मतलब के पोस्ट नहीं करते। 'अकेलापन तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता'—क्या यह इंडस्ट्री में किसी खास व्यक्ति पर सीधा निशाना है, जिसने अभी-अभी कदम पीछे खींच लिए हैं? पर्दे के पीछे कुछ बहुत बड़ा चल रहा है जिसके बारे में जनता को अभी तक पता नहीं है। यह कैप्शन एक बड़ी चेतावनी का संकेत है।"


एक और चाहने वाले ने लिखा- "भाई, इस कैप्शन को पढ़कर ऐसा लगता है कि आपका एक बहुत गहरा और गंभीर पहलू भी है जो आजकल स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता। ट्रोल करने वाले अपना काम करेंगे और बातें बनाएंगे, लेकिन एक फ़ैन के तौर पर, बस एक गुज़ारिश है: हम स्क्रीन पर फिर से वही असली, स्वाभाविक सलमान देखना चाहते हैं। कोई ऐसी मज़बूत, कहानी-प्रधान स्क्रिप्ट चुनें जिसमें आपकी स्वाभाविक अदाकारी उभरकर आए, न कि सिर्फ़ आपकी स्टार पावर। स्वैग की अपनी जगह है, लेकिन असली 'भाई' की अदाकारी की कोई बराबरी नहीं कर सकता। हमें वह दौर वापस चाहिए!"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static