सलमान खान के एक पोस्ट ने उनकी मां को कर दिया परेशान, एक्टर बोले- हर बात को Breaking News ना बनाओ

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 10:05 AM (IST)

नारी डेस्क:   बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि उनके बड़े सोशल सर्कल से उन्हें काफी अटेंशन मिलता है। सोमवार को, एक्टर ने अपने X  पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि अकेलेपन के बारे में उनका पिछला बयान सिर्फ एक सोच थी, न कि उनकी ज़िंदगी में चल रही किसी असल समस्या का संकेत।  अकेलेपन को लेकर शेयर किए गए पोस्ट के बाद से ही सलमान खान को लेकर तरह- तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। 
PunjabKesari

सलमान ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- "अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त हैं, और मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'ना-शुक्रा' (अहसान-फरामोश) इंसान होऊंगा।" हालांकि, एक्टर ने आगे बताया कि कभी-कभी उनकी 'सोशल बैटरी' खत्म हो जाती है, और वह लोगों से मिल-जुल नहीं पाते। इसलिए, वह कुछ "मी टाइम" (अपने लिए समय) बिताना पसंद करते हैं।

PunjabKesari
एक्टर ने आगे कहा, "कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ 'मी टाइम' चाहिए होता है, बस... इस बार मैंने कोई फोटो नहीं डाली, लेकिन आप लोगों ने इसे 'ब्रेकिंग न्यूज़' बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं 'क्या हुआ बेटा?' अरे यार, चिल करो।"इससे पहले, एक्टर ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए 'अकेले होने' (alone) और 'अकेलापन महसूस करने' (lonely) के बीच का अंतर बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक ज़बरदस्त शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने 'एब्स' दिखा रहे थे। उन्होंने बताया कि 'अकेले होना' एक अपनी मर्ज़ी होती है, जबकि 'अकेलापन महसूस करना' तब होता है जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static