Sanchita Ugle की को-स्टार के साथ चैट हुई लीक, एक्टर ने लिखा- 'तू अपने मां-बाप की...'
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 01:13 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। 22 वर्षीय अभिनेत्री के निधन से जहां टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है, वहीं इस मामले में वायरल हो रही कथित चैट्स और उनकी करीबी दोस्त के दावों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच जहां उनकी निजी जिंदगी और मानसिक स्थिति के इर्द-गिर्द केंद्रित थी, वहीं अब सामने आ रहे दावों ने मामले को नई दिशा दे दी है। हालांकि, वायरल चैट्स और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस मामले की सच्चाई सामने आ सके।
दोस्त के दावों ने बढ़ाई चर्चा
संचिता की करीबी दोस्त और अभिनेत्री इंद्राक्षी कांजीलाल ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि संचिता अपने कामकाजी माहौल से जुड़ी कुछ परेशानियों से गुजर रही थीं। उनके अनुसार, अभिनेत्री ने निजी तौर पर कुछ ऐसे अनुभव साझा किए थे, जिनसे वह मानसिक रूप से परेशान नजर आती थीं। इंद्राक्षी का यह भी कहना है कि संचिता ने अपनी चिंताओं और शिकायतों को संबंधित कानूनी मामलों तक पहुंचाने की कोशिश की थी। हालांकि, इन दावों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

वायरल चैट पर उठे सवाल
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। दावा किया जा रहा है कि ये बातचीत संचिता और उनके एक Co-star के बीच की है। हालांकि, इन चैट्स की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन वायरल संदेशों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी माना जा रहा है। पुलिस या संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
यें भी पढ़ें : Sanchita Ugle की मौत पर पिता ने दर्ज कराई FIR, बोले- बेटी को किया जा रहा था टॉर्चर
को-स्टार पर लगे आरोप
इंद्राक्षी के दावों के बाद अभिनेत्री के एक को-स्टार का नाम भी चर्चा में आया है। दोस्त का आरोप है कि सेट पर हुई कुछ घटनाओं ने संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया था। वहीं, संबंधित एक्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उनके और संचिता के बीच केवल सिर्फ दोस्ती थी। उन्होंने आरोपों पर टिप्पणी करने से परहेज किया है।
जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
संचिता उगले की मौत ने एक बार फिर मनोरंजन जगत में कलाकारों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और कार्यस्थल के माहौल को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि मामले की जांच अभी जारी है और किसी भी दावे या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

