72th National Film Awards का हुआ ऐलान, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर तो यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 07:14 PM (IST)

नारी डेस्क: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें 'श्रीकांत' ने प्रतिष्ठित 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म' का सम्मान जीता। इन अवॉर्ड्स के लिए वे फिल्में योग्य मानी गई हैं जिन्हें 1 जनवरी 2024 और 31 दिसंबर 2024 के बीच CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन) से सर्टिफिकेशन मिला था। 11 सदस्यों वाली जूरी की अध्यक्षता फिल्ममेकर जयराज कर रहे हैं।

PunjabKesari
 कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है।  बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को मिला है। वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए दिया गया है। यह अनाउंसमेंट नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई और PIB इंडिया के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम की गई। 

PunjabKesari
इन फिल्मों को मिली तारीफ

2024 की फ़िल्मों की लिस्ट में कई ऐसी फ़िल्में शामिल थीं जिनकी आलोचकों ने बहुत तारीफ़ की जैसे 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' और 'लापता लेडीज़', इन दोनों ही फ़िल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। 'पुष्पा 2: द रूल', 'स्त्री 2', 'हनु-मैन', 'मंजुम्मेल बॉयज़' और 'प्रेमलू' जैसी कमर्शियल रूप से सफल फ़िल्में भी इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में शामिल रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static