फिल्म इंडस्ट्री से आई दुख भरी खबर, फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 07:51 PM (IST)

नारी डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री से आज फिर दुखद भरी  खबर सामने आई है। 'ऑन द रॉक्स', 'प्राइवेट बेंजामिन' और 'गेस हू' जैसे कामों के लिए मशहूर अनुभवी एक्टर हैल विलियम्स का निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।  उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 

यह भी पढ़ें:  आंतों के कमजोर होने का कारण है ठंडा पानी, यह सिर से लेकर पेट तक का कर देता है बुरा हाल
 

उनके प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि मशहूर एक्टर का निधन 18 जुलाई की सुबह हुआ। 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने रैंचो मिराज स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।  छह दशकों से ज़्यादा लंबे एक्टिंग करियर के साथ, हैल विलियम्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अहम हस्ती थे। अपने करियर के दौरान, विलियम्स ने टेलीविज़न, फ़िल्म और थिएटर जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उन्हें 'सैनफ़ोर्ड एंड सन्स' शो में ऑफ़िसर स्मिटी स्मिथ के रोल के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता था। हैल के नाम 70 से ज़्यादा एक्टिंग क्रेडिट्स थे और शुरुआती दिनों में वे टीवी शो और थिएटर प्रोग्राम्स में एक लोकप्रिय चेहरा थे।
 

यह भी पढ़ें:  सोहेल खान के साथ बचपन में हुआ था सेक्सुअल हैरेसमेंट, पता चलने पर पिता सलीम का ये था रिएक्शन
 

सालों बाद भी, वे 'सैनफ़ोर्ड एंड सन्स' में काम करने के दिनों को बहुत प्यार से याद करते थे। उनका कहना था कि दर्शकों को पसंद आने वाले कई मज़ेदार पल रिहर्सल के दौरान ही बने थे। WKYC को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उस समय को याद करते हुए एक्टर ने बताया था, "हमने रिहर्सल के दौरान एक बार ऐसा किया और प्रोड्यूसर्स को यह मज़ेदार लगा।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static