पति के जाने के बाद बेटियों को हिम्मत बनी अपर्णा यादव, वायरल हुई बेहद भावुक तस्वीर

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:20 AM (IST)

नारी डेस्क:  समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया।  38 वर्षीय प्रतीक के निधन की खबर सुनते ही सबका ध्यान गया उनकी बेटियों पर जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। इसी बीच एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें प्रतीक यादव की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ खड़ी चुपचाप पिता को आखिरी बार देख री हैं। 

PunjabKesari
पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े की मुख्य नस में खून का थक्का फंसने से ऑक्सीजन स्तर कम हो गया, जिससे प्रतीक की मौत हुई। दुखद तो यह है कि अपर्णा यादव आखिरी वक्त में अपने पति के साथ नहीं थी, उन्हें तो अपने पति के निधन की खबर ही मिली। जब उन्होंने पति का पार्थिव शरीर देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाई वह प्रतीक को निहारती रही और उनकी आंखों से आंसू बहते रहे। मां के बगल में खड़ी बेटियां प्रथमा और प्रतीक्षा भी पिता को लगातार निहार रही थी। 

PunjabKesari
इस मुश्किल वक्त में अपर्णा यादव ने खुद के साथ- साथ अपनी बेटियों को भी अच्छे से संभाला। भले ही वह अंदर से टूट गई हैं लेकिन बाहर से वह मजबूत बनी हुई है , ताकि उनकी बेटियां कमजोर ना पड़ जाए। पति को खोना एक महिला के लिए दुनिया का सबसे बड़ा गम होता है। इस हालात में  अपर्णा यादव पूरे परिवार को बखूबी संभाल रही हैं। परिजनों और करीबियों के मुताबिक बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे प्रतीक की तबीयत बिगड़ी। वह पानी पीने के लिए किचन में गए और वहीं बेहोश होकर गिर गए।  सिविल अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर घर पहुंचे। हालत ठीक न होने पर एंबुलेंस से प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां ईसीजी समेत अन्य जांचों के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।    

PunjabKesari
 घटना के समय प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं। वह मंगलवार को असम में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गई थीं। सूचना मिलते ही वह बुधवार दोपहर लखनऊ पहुंच गईं।  प्रतीक की मौत की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा और सपा के तमाम नेता पोस्टमॉटर्म हाउस पहुंचे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपर्णा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद साक्षी महाराज और शिवपाल यादव शामिल रहे।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static