गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला तलाक विवाद पर राखी सावंत का रिएक्शन वायरल,बोलीं- 'झूठी'

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:52 PM (IST)

 नारी डेस्क: सच या सजा सीजन 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह शो के टास्क या ड्रामा नहीं बल्कि कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला का निजी जीवन को लेकर किया गया खुलासा है। शो के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने दावा किया कि वह अपने पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस बयान के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई।

राखी सावंत ने किया रिएक्ट, कमेंट ने मचाई चर्चा

इस पूरे मामले पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा राखी सावंत का रिएक्शन। उन्होंने शो के एक क्लिप पर इंस्टाग्राम में कमेंट करते हुए आकांक्षा के दावे पर सवाल उठाया। राखी ने लिखा “झूठी” और साथ में हंसने वाले इमोजी भी लगाए। उनका यह कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इसे बिना पूरी जानकारी के दिया गया रिएक्शन बताया।

एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों

आकांक्षा चमोला ने शो में बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। उनके अनुसार, दोनों आज भी बातचीत करते हैं, लेकिन जीवन को लेकर उनकी सोच और भविष्य की योजनाएं काफी अलग हैं। इसी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

PunjabKesari

“हम एक-दूसरे के लिए सही पार्टनर नहीं हैं”  आकांक्षा

शो में बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक नहीं रह सकते। उन्होंने बताया कि उनका फ्यूचर को लेकर विजन अलग है, और यही वजह है कि रिश्ते को आगे बढ़ाना उनके लिए मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़ें:  गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा चमोला बोलीं- अब अपनी मर्जी से जीऊंगी जिंदगी

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई अटकलें

गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर चर्चा तब और तेज हुई जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें रिश्तों और भावनात्मक कुर्बानी को लेकर बात की गई थी। हालांकि बाद में आकांक्षा ने स्पष्ट किया कि वह पोस्ट उनके निजी रिश्ते से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक प्रोजेक्ट प्रमोशन का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि लोगों ने उस पोस्ट को गलत तरीके से जोड़कर देखा।

गौरव खन्ना की ओर से चुप्पी

इस पूरे विवाद पर अब तक गौरव खन्ना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वह फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त बताए जा रहे हैं और जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं। 2016 में हुई थी शादी, ऑडिशन से शुरू हुई थी कहानी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जहां से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। उनकी शादी उस समय टीवी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक रही थी।

अब चर्चा में निजी जिंदगी, सोशल मीडिया पर बहस जारी

जहां एक तरफ आकांक्षा के बयान ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं राखी सावंत के कमेंट ने इस मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह पूरा मामला निजी जीवन का है या किसी प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रमोशनल एंगल, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं लगातार जारी हैं।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static