उसकी बुद्धि नष्ट हो गई है...  Rumoured GF संग गोविंदा के घूमने पर सुनीता आहूजा ने दिया ये रिएक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:10 AM (IST)

नारी डेस्क: गोविंदा के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह  'रूपा' फ़िल्म से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने  एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस बात की घोषणा की। उनके साथ फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं, जिनके बारे में यह भी अफ़वाह है कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। जब उन्हें रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, तो सुनीता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गोविंदा को 'चीटर नंबर 1' कहे जाने पर भी बात की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


जब पैपराजी ने सुनीता से गोविंदा और कोमल के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा- “वो कहावत सुना है ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’। उसकी बुद्धि नष्ट हो गई है। इसलिए यह सब करता है।” जब पैपराज़ी ने सुनीता को बताया कि लोग कमेंट्स में गोविंदा को ‘चीटर नंबर 1’ कह रहे हैं, तो उन्होंने कहा- “यह सवाल मुझे गोविंदा के फैंस को पूछना है, क्योंकि मैं कुछ बोलती हूं तो सब मुझे ट्रोल करते हैं। मैं चाहती हूं गोविंदा के फैंस और मीडिया इस चीज़ का जवाब दें। मुझसे मत पूछो मुझे कोई इंटरेस्ट भी नहीं है। जब मैं सच बोलती हूं तो सब मुझे गालियाँ देते हैं। 


ANI के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा ने सुनीता के उन आरोपों के बारे में खुलकर बात की कि उनके कई अफेयर थे। एक्टर ने इसे मान लिया और कहा- “मैं 34 साल की उम्र तक इतना मासूम था कि मुझे खुद भी शर्म आती है कि मैं इतना मासूम क्यों था।” सुनीता ने कई बार गोविंदा और उनके लिंक-अप की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की है। वह हाल ही में लॉक अप: सच या सजा में आईं और जहां उन्होंने गोविंदा से मिले धोखे को लेकर कई बातें की। उन्होंने कहा-   “ अगर मैं इस उम्र में इस बारे में स्ट्रेस लेती रही, तो मेरी डायबिटीज और बढ़ जाएगी। मैं बस खुद से कहती हूं कि चीजों को रहने दो और आगे बढ़ती रहो।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static