बॉलीवुड एक्टर  पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुआ जानलेवा हमला, हालत है बेहद गंभीर

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 10:09 AM (IST)

नारी डेस्क: बिहार से एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों के बीच दहशत और सभी का बस यही सवाल है कि आज के समय में कौन सुरक्षित है? 
 

यह भी पढ़ें: NEET Exam के बीच पेट दर्द का बहाना कर वॉशरूम भागा छात्र, फिर फ्लश टैंक से खुला बड़ा राज
 

यहा घटना है बिहार के गोपालगंज जिले की, बताया जा रहा है कि  पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक्टर के भाई पर हमला किया गया। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
 

यह भी पढ़ें:  क्या गले की गांठ का मतलब हमेशा कैंसर ही होता है? 


पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है।  पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static