कैलिफोर्निया बीच पर हीरो बना शख्स, तीन बच्चों को बचाते हुए गंवाई जान

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 03:43 PM (IST)

नारी डेस्क : अमेरिका के California से इंसानियत और बहादुरी की एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने तीन मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, मंजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने समुद्र तट के किनारे एक महिला के रोने की आवाज सुनी। जब वह पास पहुंचे तो देखा कि महिला के तीन बच्चे समुद्र की तेज लहरों में डूब रहे थे।

PunjabKesari

बिना समय गंवाए मंजीत सिंह ने अपनी पगड़ी उतारी और तुरंत समुद्र में कूद पड़े। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, समुद्र के तेज बहाव और लहरों के कारण वह खुद को नहीं बचा पाए और इस दौरान उनकी जान चली गई।

यें भी पढ़ें : मशहूर सिंगर का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, सांस लेने की थी दिक्कत

 

इंसानियत को सलाम

मंजीत सिंह की इस बहादुरी और त्याग ने हर किसी को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सच्चा हीरो बता रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static