Cardiac Arrest से नाना पाटेकर की गई जान, एक घंटे तक डॉक्टर जान बचाने की करते रहे कोशिश

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 10:11 AM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका  गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता अपने डोना पाउला (गोवा) स्थि त घर पर बेहोश पाए गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर इस कलाकार ने चार दशकों से भी ज़्यादा समय तक बेहतरीन काम किया है।
PunjabKesari

डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद एक्टर के केयरटेकर को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। इमरजेंसी टीम पाटेकर के घर भी गई और उन्हें पूरी तरह से बेसुध हालत में पाकर CPR देना शुरू किया। अस्पताल लाए जाने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें होश में लाने की कोशिश लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक जारी रखी। डॉक्टर ने बताया- उन्होंने कहा, "जब हमारी ER टीम वहां पहुंची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वह पूरी तरह से बेसुध थे। वे उन्हें सुबह करीब 4:20 या 4:30 बजे हमारे अस्पताल लाए। हमने भी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था।"  एक्टर की मौत के बाद एक मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया। बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
PunjabKesari

डॉक्टर ने बताया कि उस समय पाटेकर के परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे, जबकि उनके दोस्त और केयरटेकर उनके साथ थे। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1978 की फिल्म 'गमन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 'परिंदा', 'प्रहार', 'अंगार', 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'खामोशी' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में भी पाटेकर फिल्मों में काम करते रहे। वे 'हाउसफुल 5' में दिखे और विशाल भारद्वाज की 'ओ'रोमियो' में पुलिस अधिकारी की भूमिका में भी नजर आए। अनिल कपूर और राधिका मदान अभिनीत 'सूबेदार' में भी उन्होंने एक कैमियो भूमिका निभाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static