बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तीन पत्नियों की कहानी, श्रीदेवी से भी रचा चुके थे शादी
punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 11:58 AM (IST)

बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन दा जितना अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहे उतना ही उनके अफेयर्स ने सुर्खियां बटौरी। आज हम आपको इस पैकेज में मिथुन दा की तीन बीवियों के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हो।
मिथुन ने की थी तीन शादियां
मिथुन दा की पर्सनल लाइफ रहस्यों से भरी है। मिथुन दा ने पहले शादी की थी हेलेना ल्यूक से। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-पहचाना नाम थीं। कई फिल्म में वो साइड रोल के तौर पर नजर आई थीं। हेलेना से शादी करने से पहले मिथुन का सारिका ठाकुर से अफेयर था। उनसे ब्रेकअप के बाद मिथुन का दिल हेलेना पर आया। वहीं हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। मिथुन और हेलेना साथ में समय बिताने लगे।
हेलेना से की पहली शादी
मिथुन हेलेना के प्यार में पागल थे। एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' शादी के वक्त हेलेना की उम्र 21 साल थी। दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाईं। शादी टूटने की वजह मिथुन का योगिता से अफेयर था। साथ में एक इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन से शादी टूटने की वजह बताई थी। हेलेना ने कहा, 'मिथुन एक घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। शादी के बाद मैं भी वहीं रह रही थी। मिथुन के दोनों कजिन उनका पैसा खर्च करते थे। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने जब मिथुन से उनके कजिन को अलग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो जाना चाहती हैं तो चली जाएं। लेनिक उनके कजिन कहीं नहीं जाएंगे।'
चार महीने बाद ही हुए अलग
शादी के बाद हेलेना काफी परेशान हो गई थीं। बाद में हेलेना ने मिथुन से शादी की बात मीडिया के सामने बोल दी। मिथुन ने भी इससे इंकार नहीं किया। जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। हेलेना कहा था कि आजतक मिथुन ने उन्हें 10 पैसे भी नहीं दिए थे।
तलाक के बाद हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया क्योंकि वह मिथुन को दिखाना चाहती थी कि वह भी एक एक्ट्रेस बन सकती है लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। खबरों के मुताबिक, हेलेना अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं और डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं।
योगिता बाली से रचाई दूसरी शादी
मिथुन दा ने योगिता बाली से दूसरी शादी की। योगिता किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं लेकिन शादी के महज दो साल बाद दोनों अलग हो गए। जिसकी वजह से मिथुन दा। योगिता का अफेयर मिथुन के साथ चल रहा था।
श्रीदेवी से की थी तीसरी शादी
योगिता का अफेयर मिथुन के साथ चल रहा था। योगिता से शादी करने के बाद मिथुन दा का अफेयर श्रीदेवी के साथ चला। खबरों के मुताबिक, दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, जिसकी पुष्टि खुद मिथुन ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की थी। मिथुन की शादी की खबर सुनते ही योगिता ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके कारण मिथुन को वापस योगिता के पास जाना पड़ा।
मिथुन से धोखा मिलने के बाद श्रीदेवी की नजदीकियां बोनी कपूर से बढ़ी और उन्होंने बोनी से शादी कर ली।