यूरिन में जलन होने पर अपनाएं ये उपाय
punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 06:25 PM (IST)

यह बात किसी ने बिल्कुल ठीक कही है कि अगर सेहत ठीक हो तो तभी सब अच्छा लगता है। कई बार कोई ऐसी परेशानी हो जाती है जिसे कुछ लोग किसी से शेयर करने से कतराते है जैसे यूरिन करने में परेशानी होना या जलन होना। पेशाब में जलन होने पर कुछ घरेलू उपाय अपना कर इस दिक्कत से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
घरेलू उपचार
1. दिन में कम से कम 12-14 गिलास पानी जरूर पीएं। शरीर में पानी की कमी होने पर भी पेशाब का रंग पीला हो जाता है और जलन भी हो सकती है।
2. कपड़े को पानी के साथ गीला करके निचोड़ लें और नाभि पर रखें। इससे इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
3. रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया पाऊडर डाल कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। आप इसमे शक्कर मिलाकर भी पी सकते हैं।
4. नारियल का पानी पीने से भी इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।