बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है नारियल तेल, जानिए कैसे ?

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 11:40 AM (IST)

बच्चों की स्किन बहुत ज्यादा सॉफ्ट होती है। उनके लिए कोई भी चीज लेने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, क्योंकि नवजात शिशु बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। यही कारण है कि बच्चों की छोटी-मोटी स्किन प्रॉब्लम के लिए कैमिक्ल युक्त चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चों की त्वचा और स्वस्थ को हैल्दी रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 


नारियल तेल का इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है। ये तेल छोटे बच्चों की स्किन और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा भी नारियल तेल लगाने के कई फायदे हैं। हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं उनके बारें में।


1. त्वचा के निशान को मिटाने के लिए
जब बच्चा घुटनों के बल चलना शुरू करता है तो उसके शरीर के कई हिस्सों में छोटी-मोटी खरोचें या चोट लगना आम बात है। इससे उसकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। इन खरोचो को मिटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियाल तेल लागाने से दिनों में ही समय में निशान खत्म हो जाएंगे। 

 

2. डायपर रैशेज
बच्चों को डायपर पहनाने से रैशेज हो जाते हैं। जो उनकी प्राइवेट पार्ट को नुकासान पहुंचा सकते हैं। एेसे में पाऊडर या महंगी क्रिमों को लगाने की बजाए नारियल तेल भी लगा सकते हैं। इसको लगाने से कुछ देर में डायपर के रैशेज दूर हो जाते हैं। 

 

3. बच्चों की स्किन के फायदेमंद
बच्चों को नहालाने से पहले उनकी स्किन पर नारियल तेल से मालिश करें। मालिश करने से एक तो उनकी हड्डियां मजबूत होंगी दूसरा बच्चे की स्किन सॉफ्ट बनेगी। 


4. दांत की पीड़ा से राहत
जब बच्चे दांत निकालते हैं तो उनको बहुत ज्यादा दर्द होती है। इस दर्द से बच्चों को बचाने के लिए उनके मसूड़ों में नारियल तेल से मालिश करें। मालिश करने से बच्चों को बहुत आराम मिलता है।

 

5. फटे होंठों के लिए
बच्चों के शरीर की त्वचा बहुत ज्यादा नर्म होती है। उससे ज्यादा नाजुक उनके होंठे होते हैं। यही कारण है कि यह जल्दी फट जाते हैं। बच्चों के फटे होंठों को नर्म बनाने के लिए उन नारियल तेल लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static