क्या वाकई पत्ता गोभी से घुटनों के दर्द में राहत मिलती है? जानें ठंडी पट्टी कैसे बनाएं
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:10 PM (IST)
नारी डेस्क : उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों में दर्द होना आम समस्या बन जाती है। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में घरेलू उपायों की ओर रुख करना आम हो गया है, जिसमें पत्ता गोभी की ठंडी पट्टी काफी लोकप्रिय है।आचार्य के अनुसार, पत्ता गोभी का इस्तेमाल हल्के घुटनों के दर्द, सूजन और थकान में राहत देने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और उपयोग का तरीका।
पत्ता गोभी सच में दर्द कम करता है?
पत्ता गोभी में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स घुटनों के दर्द को कम करने में कारगर माने जाते हैं। आचार्य मनीष जी बताते हैं कि यह उपाय किसी मेडिकल इलाज का विकल्प नहीं है, लेकिन हल्के दर्द और सूजन में आराम देने के लिए उपयोगी है। विशेषकर आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।

पत्ता गोभी की ठंडी पट्टी कैसे बनाएं?
फ्रेश और साफ पत्ता गोभी के बड़े पत्ते लें।
इन्हें अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
बेलन या किसी भारी चीज से पत्तों को हल्का दबाएं, ताकि उनका रस निकलने लगे।
पत्तों को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
अब ठंडे पत्तों को घुटनों पर रखें और हल्के कपड़े या बैंडेज से बांधें।
दिन में 3 बार ऐसा करने से राहत मिल सकती है।

कब कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?
घुटनों में सूजन होने पर
एक्सरसाइज के बाद होने वाले दर्द में
लंबे समय तक खड़े रहने के बाद दर्द कम करने के लिए।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
ध्यान रखें इन बातों पर
अगर दर्द बहुत ज्यादा है या लंबे समय से बना हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
पट्टी लगाने के बाद अगर एलर्जी या जलन महसूस हो तो तुरंत हटा दें।
एक ही पत्ता इस्तेमाल न करें, कई पत्तों का उपयोग करना बेहतर है।

पत्ता गोभी की ठंडी पट्टी एक सरल और प्राकृतिक उपाय है, जो हल्के घुटनों के दर्द और सूजन में आराम दे सकता है। हालांकि, गंभीर दर्द या लगातार समस्या होने पर पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।

