शादी के अगले ही दिन मैदान में उतरे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कैसा रहा उनका प्रदर्शन
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 10:05 AM (IST)
नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अर्जुन ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से 5 मार्च को शादी की। खास बात यह रही कि शादी के अगले ही दिन अर्जुन फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतर गए। इससे साफ पता चलता है कि उनका पूरा ध्यान इस समय क्रिकेट पर है और वह अपने खेल को लेकर कितने समर्पित हैं।
शादी के अगले ही दिन खेले मैच
शादी के बाद भी अर्जुन ने अपने क्रिकेट शेड्यूल को नहीं रोका। 5 मार्च को शादी करने के बाद वह 6 मार्च को ही मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए टी20 कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने पहुंच गए। इस मैच में अर्जुन ब्लू टीम की ओर से मुंबई कस्टम के खिलाफ मैदान पर उतरे। हालांकि इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। अर्जुन ने 14 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाए। फिर भी शादी के तुरंत बाद मैदान पर लौटना उनके खेल के प्रति समर्पण को दिखाता है।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी कल हुई और आज मैदान में मैच खेल रहे हैं।
— Ocean Jain (@ocjain4) March 6, 2026
सलाम इस जुनून को 🫡 pic.twitter.com/1FUxgaGVFK
साउथ मुंबई के शानदार होटल में हुई शादी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी साउथ मुंबई के मशहूर द सेंट रेगिस होटल में हुई। यह शादी काफी भव्य रही, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
शादी में पहुंचे बड़े क्रिकेटर
अर्जुन की शादी में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जहीर खान, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे नाम शामिल रहे। इन सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सजा सितारों का मेला, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां पहुंचीं
बॉलीवुड सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस शादी में पहुंचीं। इनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आमिर खान जैसे सितारे शामिल थे। सभी ने अर्जुन और सानिया को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।
🚨Sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar With Saniya chandak wedding
— Cricket Hindustan (@goldensports98) March 7, 2026
-Both congratulated each other for the birth together. pic.twitter.com/MjoAb9FAwY
IPL 2026 पर रहेगा फोकस
शादी के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। आने वाले IPL 2026 सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अब फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में अर्जुन अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि आगामी आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह क्रिकेट में बड़ी पहचान बना पाते हैं।

