स्वस्थ बच्चों के लिए समस्त पौष्टिक आहार

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 04:15 PM (IST)

बच्चों के लिए  6 पौष्टिक आहार : बच्चे अक्सर खाना खाने में आनाकानी करते हैं। जिस कारण उनमें कमजोरी आ जाती हैं। एेसे में बच्चों के खाने को लेकर माता-पिता परेशान रहते हैं। उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषक तत्वों का सेवन बहुत ही जरूरी है। एेसे में पेरेंटस को समझ में नहीं आता कि वो अपने बच्चे को कौन से आहार दें जिससे उनके बच्चे स्वस्थ्य रहें। आइए जानें बच्‍चों का आहार कैसा हो।


1. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनमें फाइबर, विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से इम्युनिटी लेवल को बढ़ता हैं।


2. विटामिन और मिनरल
विटामिन और मिनरल बढ़ते बच्चों के लिए बहुत जरुरी होते हैं। एेसे में उनकी डाइट में  मीट, दालें, मछली, दूध और मेवे को शामिल करें।


3.मलाई वाला दूध
बच्‍चे का वजन कम है तो उसे मलाई वाला दूध पिलाएं। अगर उसे दूध पीने में अच्‍छा नहीं लगता है तो शेक बनाकर दें। 


4. आयरन
बच्चे की डाइट में मांस, अंडा, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इनमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। इससे बच्चों में खून की कमी नहीं होती। 


5. फल
फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। बच्चों को रोजाना मौसमी फल खिलाएं अगर आपके बच्चे फल खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उन्हें इनका रस निकाल कर भी दे सकती हैं।


6. वसा
वसा बच्चों के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है। वसा शरीर में मौजूद अन्य पोषक तत्वों के इस्तेमाल में भी मदद करती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static