शादी से पहले शत्रुघ्न ने बेटी के लिए रखी खास पूजा, दुल्हन के चेहरे पर दिखा कमाल का ग्लो

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 12:28 PM (IST)

नारी डेस्क: सोनाक्षी सिन्हा के घर इस समय खुशियों का माहौल बना हुआ हुआ। दरअसल, वह जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है, ऐसे में शादी के फक्शंस भी शुरू हो चुके हैं। इसी बीच होने वाली दुल्हन यानि के सोनाक्षी की पहली इनसाइड वीडियो सामने आई है। आपको बता दें कि बीते दिनों लवबर्ड्स की मेहंदी और हल्दी समारोह भी रखी गई थी, अब जिसकी कुछ झलकियां सामने आ चुकी हैं। इसी में से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सोनाक्षी अपने हाथ में रची मेहंदी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसी के साथ बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के शादी के ठीक एक दिन पहले यानि कल रात को उनके पैतृक निवास “रामायण” में एक खास पूजा का आयोजन किया गया था।

PunjabKesari

शादी से पहले सोनाक्षी के घर पूजा हुई

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शनिवार शाम को उनके घर ‘रामायणा’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा रखी गई। हमें जो विजुअल्स मिले, उसमें देखा जा सकता है कि घर में पूजा-अर्चना हो रही है।सोनाक्षी सिन्हा भी इस पूजा के दौरान मौजूद रहीं। इसके अलावा उनकी दोस्त हुमा कुरैशी भी भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट की मेहंदी

आपको बता दें कि इस वीडियो में सोनाक्षी  सिन्हा अपने घर के अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का सूट कैरी किया हुआ है, वहीं अपने सिर को दुप्पटे सो ढकती हुई वो किसी से बात करते हुए चलती दिख रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पीछे उनकी मां भी नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही सोनाक्षी की नजर कैमरे पर पड़ती है तो वो इठलाती, मुस्कुराती हुईं विक्ट्री का सिंबल दिखाते हुए अपने हाथ में रची मेंहदी को फ्लॉन्ट करने लग जाती हैं। ये वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर इस समय बड़ी तेजी से वायरल भी कर रही है। 

सोनाक्षी-जहीर फैमिली के साथ की मेहंदी की फोटो

इसके अलावा सोनाक्षी-जहीर की मेहंदी से कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें कपल परिवार के लोग और दोस्तो के साथ पोज देते हुए नजर आए थे। 

PunjabKesari

इस तरह हुई दोनों की मुलाकात 

जहीर और सोनाक्षी ने एकसाथ फिल्म ‘डबल एक्सेल’ फिल्म में काम भी किया है, जिसके बाद से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। खबरों के मुताबिक ये दोनों  23 जून को  रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे, इसके बाद शाम को मुंबई के शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। जहीर के मेकअप आर्टिस्ट के मुताबिक 22 तारीख को पहले सगाई होगी। इसके बाद फोटोशूट होगा। फिर अगले दिन शादी होगी और उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static