बिना हेयर डाई के दिखीं Manisha Koirala, 55 की उम्र में दिखाया असली ग्लो

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 06:36 PM (IST)

नारी डेस्क : 55 साल की उम्र में मनीषा कोइराला ने यह साबित कर दिया है कि खूबसूरती उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने अपने बालों को डाई करने के बजाय नेचुरल सॉल्ट-एंड-पेपर लुक अपनाकर उन पुराने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चुनौती दी है, जो महिलाओं को हमेशा जवान दिखने के दबाव में रखते हैं।

नेचुरल लुक से जीता दिल

हाल ही में ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरों में मनीषा कोइराला अपने नेचुरल हेयर लुक में नजर आईं। उनका यह सादा लेकिन आत्मविश्वास से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अब वह किसी तय ब्यूटी स्टैंडर्ड में खुद को फिट करने की कोशिश नहीं करतीं, बल्कि अपने असली रूप को अपनाने में ही सुकून महसूस करती हैं।

PunjabKesari

बदल गई खूबसूरती की परिभाषा

एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा परफेक्ट और जवान दिखने का दबाव होता है, लेकिन मनीषा कोइराला ने इस सोच से अलग रास्ता चुना। उनका मानना है कि, असली खूबसूरती सिर्फ बाहरी नहीं होती, आत्मविश्वास और सादगी भी उतनी ही जरूरी है। उम्र बढ़ना कमजोरी नहीं, अनुभव की निशानी है।

PunjabKesari

कैंसर से जंग ने बदली सोच

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। अब उनके लिए खूबसूरती का मतलब सिर्फ चेहरा या लुक नहीं, बल्कि मानसिक शांति, मजबूती और आत्मस्वीकार है। उनका यह सफर यह सिखाता है कि जिंदगी के अनुभव इंसान को अंदर से और ज्यादा मजबूत और खूबसूरत बना देते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static