अब हम 2 से हो गए 3...शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय ने दी Good News
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:22 PM (IST)
नारी डेस्क: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक बार फिर अपने फ़ैन्स को हैरान कर दिया है। शादी के एक महीने बाद कपल ने ऐलान किया कि वह 2 से 3 हो गए हैं। ऐसे में लोग समझ बैठे कि रश्मिका प्रेगनेंट है और वह जल्द ही मां बनने वाली है। कुछ लोग तो इस बात से भी हैरान हैं कि अभी इनकी शादी को कुछ दिन ही हुए हैं इतनी जल्दी गुड न्यूज कैसे आ गई? अगर आप भी ऐसा ही कुछ समझ रहे हैं तो पहले पूर खबर पढ़ लो।
दरअसल कपल 'Terribly Tiny Tales' के मशहूर एनिमेटेड IP, 'Rashmika & Ru' से जुड़े एक प्यारे नए कोलैबोरेशन की वजह से चर्चा में हैं।विजय अपनी पत्नी रश्मिका के एनिमेटेड किरदार 'Ru' के इर्द-गिर्द बनी मज़ेदार डिजिटल दुनिया में लाने के लिए सुर्खियांं बटोर रहे हैं। जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता, उनके लिए बता दें कि 'रश्मिका एंड रू' को 'टेरिबली टाइनी टेल्स' ने एक 'फील-गुड' और दिल को छू लेने वाले कंटेंट के तौर पर लॉन्च किया था। यह रश्मिका की खुशमिजाज और दयालु पब्लिक इमेज से प्रेरित था।
'रू' कैरेक्टर को एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी का ही एक विस्तार माना गया था, जिसका मकसद सोशल मीडिया पर खुशी, दयालुता और हल्कापन फैलाना था। लॉन्च के समय, रश्मिका ने कहा था कि 'रू' के ज़रिए वह दर्शकों तक पॉज़िटिविटी का संदेश पहुंचाना चाहती हैं, रश्मिका और 'रू' की एनिमेटेड दुनिया को दिखाते हुए एक नई सोशल मीडिया पोस्ट ने यह चर्चा छेड़ दी है कि विजय देवरकोंडा भी इस कोलैबोरेशन में शामिल हो गए हैं, जिससे इस फ़्रैंचाइज़ी को एक और भी ज़्यादा निजी और दिल को छू लेने वाला पहलू मिल गया है। फ़ैन्स ने इस कदम को 'क्यूट', 'मज़ेदार' और इस जोड़ी की केमिस्ट्री के साथ एकदम मेल खाता हुआ बताया।

