ना सेलिब्रिटी मेहमान, ना ग्रैंड सेलिब्रेशन....इस एक्ट्रेस ने महादेव की मूर्ति के सामने सादगी से की शादी

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:22 PM (IST)

नारी डेस्क: टेलीविजन एक्ट्रेस और बिग बॉस OTT 2 फेम पलक पुरसवानी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड, मार्केटिंग प्रोफेशनल रोहन खन्ना के साथ शादी कर ली है। पलक और रोहन ने ईशा योगा सेंटर,आदियोगी (महादेव) की सबसे बड़ी मूर्ति के सामने शादी की। महादेव के आशीर्वाद से कपल ने अपनी नई जिंदगी शुरु की। 

PunjabKesari
इनकी शादी 26 जून को हुई थी, कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को इस निजी समारोह की झलक दिखाई। इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए, पलक और रोहन ने अपनी शादी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ में अपनी यात्रा के बारे में बात की। कैप्शन में लिखा- "कुछ प्रेम कहानियां किस्मत लिखती है। हमारी कहानी महादेव ने चुनी थी। दो आत्माओं से... हमेशा के लिए एक होने तक। 26.06.26,"।

PunjabKesari
शादी के लिए, पलक ने लाल ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक गहने पहने थे। यह समारोह ईशा योग सेंटर के शांत माहौल में आयोजित किया गया था, जहाँ जोड़े ने भव्य आयोजन के बजाय एक साधारण और आध्यात्मिक समारोह को चुना। तस्वीरें शेयर किए जाने के तुरंत बाद, टेलीविज़न और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने लिखा- "आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई," जबकि बिग बॉस OTT 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने कमेंट किया, "बधाई हो।" 

PunjabKesari

एक्टर आकांक्षा पुरी ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा- "वाह! पलकू, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम दोनों को दुनिया की सारी खुशियां मिलें। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार। हमेशा खुश रहो।" यह शादी कपल की सगाई के एक साल से ज़्यादा समय बाद हो रही है। अप्रैल 2025 में, रोहन ने तुर्की के कैपाडोसिया की यात्रा के दौरान पलक को प्रपोज़ किया था। रोहन के साथ रिलेशनशिप शुरू करने से पहले, पलक एक्टर अविनाश सचदेव को डेट कर रही थीं। दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी और खबरों के मुताबिक उनकी सगाई भी हो गई थी। हालांकि वे अलग हो गए और पलक ने आरोप लगाया कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया था। बाद में दोनों बिग बॉस OTT 2 में साथ नज़र आए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static