मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन में करें ये 5 उपाय, महादेव जल्द सुनते हैं प्रार्थना
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:54 PM (IST)
नारी डेस्क : सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-अर्चना करने से विवाह, प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। खासतौर पर अविवाहित लड़कियां योग्य जीवनसाथी की कामना से कुछ विशेष उपाय करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 उपाय, जिन्हें सावन में शुभ माना जाता है।
बेलपत्र के पौधे की पूजा करें
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन में घर या मंदिर परिसर में बेलपत्र (बिल्व) का पौधा लगाकर प्रतिदिन सुबह-शाम उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बिल्व वृक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि इसकी नियमित पूजा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का पाठ करें
यदि आप मनचाहा जीवनसाथी या प्रेम विवाह की कामना रखते हैं, तो सावन के दौरान प्रतिदिन रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का श्रद्धापूर्वक पाठ करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन से जुड़ी बाधाएं कम हो सकती हैं।
यें भी पढ़ें : सावन में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के योग
शिवलिंग पर केसर मिला जल अर्पित करें
सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर जल अर्पित करें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करने वाला माना जाता है। गुरु ग्रह को विवाह का कारक माना जाता है, इसलिए यह उपाय शीघ्र विवाह और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें
सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि या प्रदोष व्रत के दिन अविवाहित कन्याएं माता पार्वती को चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और चुनरी जैसी सुहाग सामग्री अर्पित करें। पूजा के बाद यह सामग्री किसी सुहागिन महिला को दान कर दें। धार्मिक मान्यता है कि इससे मनोनुकूल वर और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक करें
अगर प्रेम विवाह में परिवार की असहमति या अन्य बाधाएं आ रही हैं, तो सावन में मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। मान्यता है कि सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नागकेसर अर्पित करते समय करें इस मंत्र का जाप
सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जाप करें
हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्॥
धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जप से योग्य जीवनसाथी की कामना पूरी होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

