अब दुल्हन नहीं कर पाएगी मेकअप! इस देश में शादी की रस्मों पर लगा बैन

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 05:35 PM (IST)

नारी डेस्क : शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। खूबसूरत लहंगा, गहने, मेकअप और मेंहदी इस दिन की सबसे अहम तैयारियों में शामिल होते हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी से जुड़ी कई पारंपरिक रस्मों पर नई पाबंदियां लगाए जाने की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने शादी समारोहों को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनमें दुल्हन के मेकअप, मेंहदी, संगीत और अन्य रस्मों पर रोक लगाए जाने का दावा किया गया है। इन खबरों के बाद सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

शादी समारोहों के नए नियम बने चर्चा का विषय

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के नए नियमों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोहों में कई पारंपरिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन नियमों का असर खासतौर पर दुल्हन की तैयारियों और शादी के आयोजन के तरीके पर पड़ सकता है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में इन नियमों के पालन को लेकर स्थिति अलग हो सकती है।

PunjabKesari

दुल्हन के मेकअप और मेंहदी पर रोक

अफगानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के दिन दुल्हन के मेकअप करने पर रोक लगाने की बात कही गई है। इसके साथ ही मेंहदी लगवाने, परफ्यूम इस्तेमाल करने और आइब्रो बनवाने जैसी ब्यूटी तैयारियों पर भी प्रतिबंध की खबरें सामने आई हैं। यदि इन नियमों को पूरी तरह लागू किया जाता है, तो अफगानिस्तान की पारंपरिक शादियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यें भी पढ़ें : इन Blood Group वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर! जानिए क्या कहती है रिसर्च

शादी में नहीं होगा डांस और म्यूजिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोहों में संगीत बजाने और नृत्य करने की अनुमति भी नहीं होगी। तालिबान पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में संगीत को लेकर सख्त रुख अपनाता रहा है। अब शादी समारोहों में भी इसी तरह के नियम लागू होने की बात कही जा रही है, जिससे पारंपरिक जश्न और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को अंगूठी भी नहीं पहना सकेंगे। 

PunjabKesari

मेहमानों के सामने साथ बैठने की भी नहीं होगी अनुमति

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन मेहमानों के सामने एक साथ नहीं बैठ सकेंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

महिलाओं पर पहले से लागू हैं कई प्रतिबंध

तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई प्रतिबंध पहले ही लागू किए जा चुके हैं। लड़कियों की उच्च शिक्षा, कई क्षेत्रों में महिलाओं के रोजगार और सार्वजनिक गतिविधियों पर भी सीमाएं तय की गई हैं। अब शादी से जुड़े इन नए नियमों की खबरों के बाद महिलाओं के अधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से चर्चा तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static