Lock Upp 2 में राम कपूर के बयान पर भड़कीं Akanksha Chamola और सुनाई खरी-खोटी...
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 06:01 PM (IST)
नारी डेस्क : इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 काफी सुर्ख़ियों में उससे भी ज्यादा शो के कंटेस्टेंट्स के दिए हुए स्टेटमेंट्स। शो को शुरू हुए अभी तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन पहले एपिसोड से ही ऑडियंस को ड्रामे का फुल डोज मिल रहा है। पहले एपिसोड में जहां आकांक्षा और हर्षद के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया, वहीं उसके बाद भी हर एपिसोड में कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी जरूर हो रही है। वेल आपको बता दे की शो में आए राम कपूर ने कुछ ऐसा बोल दिया हैं जिससे इस स्टटमेंट पर आकांक्षा ने सीधे शब्दों में गुस्सा जाहिर किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं और उनके स्टेटमेंट को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि राम कपूर ने आखिर कहा क्या था और क्यों इंटरनेट पर यूजर्स उन पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं।

लॉक अप में हुई एक बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से कहा कि क्या अगर किसी इंसान को उसके पार्टनर से धोखा मिले, तो उसे अलग हो जाना चाहिए और दूसरे ऑप्शंस तलाशने चाहिए? इसपर जवाब देते हुए राम कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने उन्हें सवालों के घेरे में ला दिया। बता दे कि राम ने कहा, "अगर ऐसा कुछ होता है, तो आपको रिश्ते को बचाने की कोशिश करनी चाहिए....शादी में अच्छा-बुरा वक्त आता है....ऐसे पल भी आते हैं, जब आप कमजोर हो जाते हैं, ऐसे किसी बुरे फेज में गलती से अगर किसी एक से कुछ हो जाए और अगर आप उनके बिना नहीं जी सकते, अपने बच्चों के बिना नहीं जी सकते...तो टाइम के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है, कुछ भी डील ब्रेकर नहीं होता है।"
यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज
इसके बाद आकांक्षा कहती हैं कि ये सब गलती से नहीं होता है, तो इसके जवाब में राम कहते हैं कि कभी-कभी गलती से हो जाता है। राम की बात पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा कहती हैं कि अगर आप किसी के साथ फिजिकल हो रहे हो, तो वो एक पूरा प्रोसेस है और वो गलती से नहीं हो सकता है।

इस स्टेटमेंट के बाद राम कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह काफी ट्रोल हो रहे हैं। कई यूजर्स उनके कमेंट को पूरी तरह गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें इतने सीनियर एक्टर होने के बाद इतने बड़े मंच पर ऐसा स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए था, वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि अगर रिश्ता सच्चा है, तो बेवफाई का सवाल ही नहीं उठता है। एक यूजर ने लिखा कि उनका दिमाग खराब हो गया है। well आपको क्या क्या लगता हैं की राम कपूर की यह स्टेटमंट सही हैं या गलत हमें कमेंट करके बातए।

