जब Hema Malini के लिए मंगेतर को छोड़ने को तैयार हो गए थे Jeetendra, लेकिन धर्मेंद्र ने बदल दी...

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 05:40 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कल अपनी डायमंड जुबली मनाई, उन्हें इस इंडस्ट्री में आए 60 साल हो गए हैं, इवेंट में बहुत सारे स्टार्स नजर आए। जंपिग जैक से फेमस रहे जितेंद्र भी इवेंट में दिखे। एक समय था जब वह हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे लेकिन ये बात बन नहीं पाई थी, तो चलिए आपको वो किस्सा सुनाते हैं। जितेंद्र कुमार का असली नाम रवि कपूर है और वह जितने हैंडसम थे उतने ही चार्मिंग भी। शायद इसी लिए उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में ही बनी रही। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से शादी की लेकिन एक वक्त में वो अपनी मंगेतर को छोड़ हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे।

PunjabKesari

हेमा मालिनी इतनी सुंदर एक्ट्रेस रही हैं कि अपने जमाने में कई एक्टर उनसे शादी करना चाहते थे जिसमें जितेंद्र भी थे। दरअसल, फिल्म ‘दुल्हन’ की शूटिंग के वक्त जितेंद्र और हेमा मालिनी की नजदीकियां बढ़ी लेकिन इस बात की भनक जल्द ही एक्टर की मंगेतर शोभा कपूर को लग गई। उन्होंने धर्मेंद्र को हेमा को समझाने के लिए कहा। शोभा के कहने पर धर्मेंद्र ने दोनों का रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन खबरें तो ये भी आई थी कि  जितेंद्र और हेमा शादी करने वाले थे लेकिन धर्मेंद्र ने ऐसा होने नहीं दिया। बाद में खुद धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी कर ली।

यें भी पढ़ें : लंबी बीमारी के बाद नहीं रहे National Award Winner, 57 की उम्र में हुआ निधन

 

शोभा कपूर और जितेंद्र की लव स्टोरी की बात करें तो 14 साल की उम्र में शोभा जितेंद्र को अपना दिल दे बैठी थी। दोनों दोस्त थे और यही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब जितेंद्र बॉलीवुड में किस्मत अजमा रहे थे, तब शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। नौकरी की वजह से वह विदेश में रहती थी और जीतू से मिल नहीं पाती थी।

PunjabKesari

जब जितेंद्र का करियर चमका तो दोनों ने शादी का फैसला किया लेकिन एक्टर की तबीयत खराब होने की वजह से इनकी शादी टल गई और इसी बीच जितेंद्र की लाइफ में हेमा की एंट्री हुई लेकिन आखिरकार बाद में शोभा और जितेंद्र की शादी हो ही गई।

यें भी पढ़ें : हड्डियों में छेद होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए कारण और बचाव के तरीके

 

दोनों के दो बच्चे हैं एकता और तुषार कपूर। एकता और तुषार दोनों ने ही शादी नहीं की लेकिन दोनों सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स जरूर बन चुके हैं। जितेंद्र फिल्मों से तो दूर है लेकिन रियलिटी शो का हिस्सा बनते रहते हैं। वही फैमिली के साथ इवेंट्स में भी नजर आते हैं। आपको जितेंद्र और हेमा की पर्सनेलिटी कैसी लगती है और उनकी कोई 2  फिल्मों के नाम बताए जो सदाबहार रही हैं जिसे आज भी आप देखने पसंद करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static