इस एक्ट्रेस का तीन-तीन शादियों के बाद भी नहीं बसा घर, मेहनत कर अकेले की बच्चों की परवरिश

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 05:36 PM (IST)

नारी डेस्क : नीलिमा अजीम का जन्म 2 दिसंबर 1958 को हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना, लेखिका और अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां हैं । वह भारत में टेलीविजन शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने जीवन में दुख झेलें है। बता दे की नीलिमा अजीम- जिन्होंने तीन बार जीवनसाथी तो चुना लेकिन साथ किसी ने नही दिया। हमसफर की तलाश में सिर्फ तनहाई मिली लेकिन वह हारी नहीं अकेले अपने दम पर बच्चे पाले।

तीन शादियों के बाद भी अकेले रहा सफर

नीलिमा अजीम के छोटे बेटे ईशान खट्टर हैं और शाहिद कपूर उनके बड़े बेटे, फैमिली के मामले में शाहिद जितने लक्की हैं, इतनी उनकी मां नहीं रही। उन्होंने तीन शादियां की लेकिन तीनों ही टूट गई। लोगों ने बातें बनाई कि कैसी औरत है ये, तीन शादियां कीं, तीनों टूट गईं। तीन- तीन मर्दों को पाने के बाद भी वह अकेली ही रह गई लेकिन इस बारे मे नीलिमा अजीम का कुछ और ही कहना है।

PunjabKesari

नीलिमा ने पंकज कपूर से शादी की और इस शादी से शाहिद कपूर हुए लेकिन रिश्ता महज 9 साल ही चला। पिंकविला इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,   'अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। वह (पंकज कपूर) अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे। मैंने अपने दोस्त से शादी की थी लेकिन सोचा नहीं था कि लाइफ में एक समय ऐसा भी आएगा। प्रेगनेंसी के दिनों को याद करते हुए नीलिमा ने कहा, 'हमारा कोई घर नहीं था और वह मुझे छोड़ गए थे। मैं पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पैरेंट्स के पास ही रही, शाहिद का जन्म भी मेरे माता-पिता के घर में ही हुआ था ऐसा इसलिए क्योंकि पंकज और मेरा साथ में कभी कोई घर नहीं था। वह मुझे पूरी तरह अकेला छोड़कर चले गए थे।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

कम उम्र में मिलने लगे रोल

नीलिमा थिएटर में इतनी पापुलर थी कि सिर्फ 15 साल की नीलिमा को फिल्में ऑफर होने लगी थी। वहीं थिएटर करते पंकज के साथ उनका प्यार भी परवान चढ़ा और दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली लेकिन हालात और दूरियों ने उनका रिश्ता तोड़ दिया। बता दें की नीलिमा करीब 3 साल के शाहिद को लेकर दिल्ली से मुंबई आ गई। तब तक उनका पहला सीरियल 'फिर वही तलाश' बहुत पॉपुलर हो चुका था, फिल्में ऑफर हुई लेकिन फिल्मों की बजाए सीरियल में काम करने का फैसला किया क्योंकि वह शाहिद को खुद के दम पर पालना चाहती थी और टीवी में रेगुलर पैसा आता है इसलिए उन्होंने टीवी की अपनी कमाई से शाहिद को पढ़ाया-लिखाया। 

PunjabKesari

दुबारा हुआ प्यार

उसी दौरान ही उनकी जिंदगी में टीवी अभिनेता राजेश खट्टर आए। उन्हें फिर प्यार हुआ। उन्होंने राजेश से शादी कर ली और छोटे बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ लेकिन अफसोस ये शादी भी ज्यादा देर नहीं टिकी। दूसरी शादी टूटने पर नीलिमा कहती हैं, 'मैंने हमेशा रिश्तों को पहल दी। मैंने रिश्तों में बहुत इंवेस्ट किया, लेकिन मुझे कभी इस मामले में सपोर्ट नहीं मिला। ईमानदारी से बता रही हूं कि कभी किसी ने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई के लिए पैसे नहीं भेजे। मैंने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले अपने बलबूते पर की है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

हर बार की नई शुरुआत

यह वो समय था जब वो बिलकुल टूट गई और अकेली हो गई। शाहिद का साथ भी उस समय नहीं था और इस दौरान नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया लेकिन उनका यह रिश्ता भी जल्द ही खत्म हो गया। ऐसे में सवाल उठना लाजमी था कि एक भी रिश्ता क्यों नहीं टिका?

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

इस पर उनका यही कहना था, 'कई कारण हो सकते है? सपने अलग हो सकते हैं? प्राथमिकताएं अलग हो सकती है? बहुत तकलीफ होती है जब रिश्ता टूटता है। मेरे लिए बहुत पेनफुल रहा है क्योंकि तीन बार मेरी शादी टूटी है, लेकिन मैं एक वॉरियर हूं। मैंने हर बार नई शुरुआत की है। बहरहाल, वो मेरी जिंदगी के रंग हैं और कलाकार को तो रंगीन होना ही चाहिए।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static