इस Actress ने अपने होने वाले ससुर को किया था किस, फिर प्रोड्यूसर साथ की शादी
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 04:20 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड की चमक-दमक जितनी आकर्षक लगती है, उसके पीछे का संघर्ष उतना ही कठिन होता है। यहां कलाकारों को केवल एक्टिंग के आधार पर ही नहीं, बल्कि उनके रंग, कद, आवाज और व्यक्तित्व के अनुसार भी परखा जाता है। ऐसे माहौल में बहुत कम लोग होते हैं, जो हर आलोचना को अपनी ताकत में बदल पाते हैं। रानी मुखर्जी उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने रिजेक्शन से लेकर सुपरस्टार बनने तक का लंबा और प्रेरणादायक सफर तय किया। रानी मुखर्जी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन, करियर और निजी जीवन की कुछ रोचक बातें।
47 साल की हुईं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में एक बंगाली परिवार में हुआ। उनके पिता राम मुखर्जी फिल्म निर्देशक थे और मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं। रानी ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में बंगाली फिल्म बियेर फूल से की। इसके बाद 1997 में राजा की आएगी बारात से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन उनके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा साफ नजर आता था।

कद, रंग और आवाज बनी चुनौती
फिल्मी परिवार से होने के बावजूद रानी को इंडस्ट्री में कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। उनका कद छोटा, रंग सांवला और आवाज भारी होने की वजह से कई फिल्ममेकर उन्हें मुख्य हीरोइन के रूप में फिट नहीं मानते थे। यहां तक कि मशहूर निर्देशक करण जौहर ने भी उन्हें शुरुआत में कुछ कुछ होता है के लिए रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बाद में आदित्य चोपड़ा के कहने पर उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया, और यही फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
यें भी पढ़ें : मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान
फ्लॉप डेब्यू से सुपरहिट तक
रानी की पहली बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों और आलोचकों का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्होंने गुलाम, कुछ कुछ होता है, हम तुम, वीर-जारा, ब्लैक और कभी अलविदा ना कहना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

आवाज बनी पहचान
करियर के शुरुआती दौर में रानी की आवाज को कई फिल्मों में डब किया गया, क्योंकि मेकर्स को लगता था कि उनकी आवाज पर्दे पर सूट नहीं करती। लेकिन समय के साथ यही आवाज उनकी सबसे अलग पहचान बन गई। बता दें की रानी और आदित्य चोपड़ा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं। दोनों की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां आदित्य पहली नजर में ही रानी को पसंद करने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
परिवार के खिलाफ निभाया रिश्ता
शुरुआत में इस रिश्ते को आदित्य के पिता यश चोपड़ा का समर्थन नहीं मिला। कहा जाता है कि इस वजह से आदित्य को कुछ समय के लिए घर से अलग रहना पड़ा। उस समय आदित्य पहले से शादीशुदा थे, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद रानी और आदित्य का रिश्ता सार्वजनिक रूप से सामने आया। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, रानी और आदित्य ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 2015 में उनकी बेटी अदिरा का जन्म हुआ, जिसका नाम दोनों के नामों का खूबसूरत मेल है।

करोड़ों की संपत्ति और शाही जिंदगी
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे सफल और अमीर फिल्म निर्माताओं में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी यशराज फिल्म्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोडक्शन हाउस में से एक है। वहीं रानी मुखर्जी की नेटवर्थ भी काफी शानदार मानी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ से 200 करोड़ रुपये के बीच है और एक फिल्म के लिए वह करीब 7 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा नाम
रानी का नाम एक समय अभिषेक बच्चन के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। कहा जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे और जया बच्चन भी रानी को पसंद करती थीं। लेकिन फिल्म 'ब्लैक' के एक सीन को लेकर विवाद और परिवारिक मतभेद के कारण यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

