खेल जगत में पसरा मातम: फेमस फुटबॉलर की 28 साल की उम्र में कार हादसे से दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 04:23 PM (IST)

नारी डेस्क: पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर डिओगो जोटा की एक दर्दनाक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। महज 28 साल की उम्र में इस होनहार खिलाड़ी की जिंदगी खत्म हो गई। इस हादसे में उनके भाई आंद्रे जोटा की भी जान चली गई। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
कैसे हुआ हादसा?
यह खौफनाक हादसा स्पेन में हुआ, जब डिओगो और उनके भाई एक लेम्बोर्गिनी कार में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर ओवरटेक करते समय उनकी कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और पास के पेड़-पौधे भी जल गए। मौके पर पहुंची राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Diogo Jota’s brother André Silva, 25-year-old Penafiel player in Portuguese 2nd League, has also passed away following the accident.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 3, 2025
Rest in peace, André. 🕊️ pic.twitter.com/Rn3APVMPpk
शादी के 10 दिन बाद हुआ हादसा
सबसे दुखद बात ये है कि डिओगो जोटा ने महज 10 दिन पहले (22 जून 2025) अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही रूट कार्डोसो से शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की थीं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतनी जल्दी ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा। पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने इस खबर पर गहरा दुख जताया है। महासंघ के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएंका ने कहा-
“डिओगो जोटा एक शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान थे। उन्होंने 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें उनके साथी खिलाड़ी और विरोधी खिलाड़ी – सभी सम्मान देते थे।”
ये भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस का निधन: कई दिन बाद खुला राज मौत की असली वजह पर उठे कई सवाल
डिओगो जोटा का करियर
डिओगो जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996, पोर्तो, पुर्तगाल में हुआ था। क्लब करियर: पाकोस डी फरेरा, पोर्टो, एटलेटिको मैड्रिड, वुल्वरहैम्पटन और लिवरपूल के लिए उन्होंने 123 मैचों में 47 गोल किए। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 49 मैच खेले और 14 गोल किए। 2014 में अंडर-19 टीम से शुरुआत की और 2019 में सीनियर टीम में शामिल हुए।
डिओगो जोटा के निधन से लिवरपूल क्लब, पुर्तगाल टीम और दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।