Womens Day पर घर की महिलाओं के लिए बनाएं Strawberry Jelly Custard

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 02:52 PM (IST)

आज दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी घर की महिलाओं के लिए कुछ करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए स्ट्रॉबेरी जैली कस्टर्ड बना सकते हैं। ये बनाने में आसान होने के साथ उन्हें खूब पसंद आएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सामग्री

दूध- आधा लीटर
स्ट्रॉबेरी फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर- 3 बड़े चम्मच
स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड जैली- आधा कप
स्ट्रॉबेरी- 1/4 कप (कटी हुई)

PunjabKesari


विधि

. सबसे पहले एक बाउल में आधा कप पानी और कस्टर्ड पाउडर डालकर घोल बनाएं।
. अब पैन में दूध गर्म करके कस्टर्ड का घोल मिलाएं।
. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
. तैयार मिश्रण को आंच से उतारकर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
. अब सर्विंग बाउल में कस्टर्ड डालकर ऊपर से जेली रखकर दोबारा फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
. इसके बाद इसे फ्रिज से निकालकर स्ट्रॉबेरी से गार्निश करके सर्व करें।
. आप इसमे फ्रेश क्रीम भी मिला सकती हैं।


pc: pinterest and recipe tin eat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static