भीषण गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाएं अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:31 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों का मौसम चल रहा है। तेज धूप और लू लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन, प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह समय और भी संवेदनशील हो जाता है। क्योंकि उनके शरीर में पहले ही कई बदलाव हो रहे होते है। जिससे गर्मी का असर जल्दी महसूस होता है। डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी में उन्हें अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उनके साथ-साथ उनके बच्चे के लिए परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

डॉक्टरों के अनुसार, बढ़ती गर्मी में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। उन्हें कई सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि गर्मी में शरीर का तापमान जल्दी बढ़ जाता है, पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का खतरा ज्यादा होता है, ब्लड प्रेशर और कमजोरी की समस्या हो सकती है और हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं कैसे रख सकती है अपना ध्यान? 

1. खुद को हाइड्रेट रखना है सबसे जरूरी: गर्भवती महिलाएं गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखे। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और फ्रूट जूस शामिल करें। ज्यादा पसीना आने पर ORS भी ले सकती हैं। 

2. हल्का और पौष्टिक भोजन करें: गर्मी में गर्भवती महिलाएं तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना अवॉइड करें, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाना खाएं।

PunjabKesari

3. ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें: गर्मी में गर्भवती महिलाओं को कॉटन और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े और सिंथेटिक फैब्रिक से बचें
इससे पसीना कम होगा और स्किन भी सुरक्षित रहेगी। इससे घबराहट भी नहीं होगी।

4. धूप से बचाव करें: तेज धूप और लू मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय छाता, सनग्लास और स्कार्फ का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन भी लगा सकती हैं, लेकिन, डॉक्टर की सलाह से। 

 5. पर्याप्त आराम और नींद लें: दिन में थोड़ी देर आराम जरूर करें, ज्यादा थकान से बचें, रात में 7-8 घंटे की नींद लें। भारी काम न करें। गर्मी में ज्यादा समय न रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static