30 के बाद कैल्शियम लेना महिलाओं के लिए क्यों जरूरी?

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 09:16 AM (IST)

क्या आपके भी हाथों-पैरों में झुनझुनाहट रहती है, बार-बार सुन्न हो जाते हैं? ये संकेत शरीर में कैल्शियम की कमी के हो सकते हैं।  उम्र के व्यक्ति के लिए कैल्शियम का सेवन करना बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर को बाकी मिनरल्स से ज्यादा इसकी आवश्यकता पड़ती है। हमारी हड्डियां और दांत कैल्शियम से बने हैं। जहां 99 प्रतिशत कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों में पाया जाता है वहीं इसका 1 प्रतिशत हिस्सा रक्त और मांसपेशियों में होता है।

30 के बाद कैल्शियम लेना बहुत जरूरी

महिलाओं के लिए कैल्शियम का सेवन करना जरूरी है। खासकर 30 प्लस महिलाओं के लिए क्योंकि 30 के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। मासिक धर्म, गर्भधारण, स्तनपान और मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। गर्भवती महिला के लिए भी कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

दिन का कितना कैल्शियम आपके लिए जरूरी

4 से 18 साल की महिला को जहां 1300 एमजी, वहीं व्यस्क महिलाओं को 1000 एमजी और 50 से 70 साल की महिलाओं को दिन में 1200 एमजी कैल्शियम लेना जरूरी है। 2015 की एक रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन लोग कैल्शियम की कमी से जुझते हैं जिसका कारण कैल्शियम आहारों का सेवन ना करना है।पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कैल्शियम की कमी से ज्यादा पाई जाती है।

कैल्शियम की कमी के संकेत

1. हाथ पैर की झुनझुनाहट के अलावा शरीर में थकान व सुस्ती पड़ी रहती है।
2. नींद नहीं आती और भूख भी कम लगती है।
3.  मांसपेशियों में खिंचाव ऐंठन और दर्द रहती है।
4.स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होने लगती है।
5. दांतों में सड़न, मसूड़ों में जलन भी इसका संकेत हो सकते हैं।
6. नाखून कच्चे होने लगते हैं या सफेद धारीदार निशान दिखने लगते हैं।
7. दिल घबराना या फिर धड़कन तेज और कम हो जाना

PunjabKesari

यह कमी बहुत ज्यादा हो जाए तो महिलाओं को बांझपन, मिसकैरेज, कमजोर याददाश्त, स्किन एलर्जी आदि की समस्याएं भी होने लगती है।

कैल्शियम भरपूर आहार जरूर खाएं

कैल्शियम के लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स दूध, पनीर, दही का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा अंडे का सफेद हिस्सा, सीफूड, पत्तेदार हरी सब्जियां, दालें, ड्राई फ्रूट्स, ब्रोकोली, पालक, टोफू, सोयाबीन, सोया मिल्क आदि को शामिल करें। ताजी धूप जरूर लें। इससे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होगा जो कैल्शियम को अवशोषित करके रखता है।

इसके लिए आप कैल्शिमय गोलियां या सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह कोई भी सप्लीमेंट ना लें।

PunjabKesari

कैल्शियम की कमी क्यों होती है?

.महिलाओं में पीरियड्स में ब्लड फ्लो के चलते, स्तनपान, गर्भावस्था के दौरान इसकी कमी हो जाती है हालांकि इसके अन्य कई कारण भी हो सकते हैं।

.अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो कैल्शियम का स्तर भी कम हो सकता है क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मददगार होता है।

.अधिक मात्रा में वसा, प्रोटीन या शुगर से भरपूर आहार खाने से भी शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, तंबाकू, शराब, रिफाइंड शुगर और नमक की ज्यादा मात्रा कैल्शियम की कमी पैदा करती है।

.बहुत ज्यादा व्यायाम करने से भी कैल्शियम का स्तर रुक जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static