कौन हैं ''Lock Upp 2'' की विनर Shreya Kalra? जिसकी करोड़ों में है नेटवर्थ

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:45 PM (IST)

नारी डेस्क : 'Lock Upp 2' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद Shreya Kalra लगातार सुर्खियों में हैं। शो में अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रेया को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली। आइए जानते हैं उनके करियर, सोशल मीडिया जर्नी, नेटवर्थ और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें। रियलिटी शो 'Lock Upp 2' का ग्रैंड फिनाले पूरा हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी Shreya Kalra ने अपने नाम कर ली है। फिनाले में उन्होंने कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। ट्रॉफी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली। शो जीतने के बाद श्रेया की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।

PunjabKesari

कौन हैं Shreya Kalra?

श्रेया कालरा एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ और उनकी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं हुई। उन्होंने MBA की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बावजूद श्रेया का झुकाव शुरू से ही एंटरटेनमेंट और ग्लैमर की दुनिया की ओर था। इसी जुनून के चलते उन्होंने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली। आज इंस्टाग्राम पर उनके 23 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यें भी पढ़ें : 1 करोड़ जीतने के बाद Shreya Kalra का बड़ा फैसला, कहा-Shilpa Shinde के Home में...

TikTok से शुरू हुआ था सफर

श्रेया ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में TikTok पर डांस और लिप-सिंक वीडियो बनाकर की थी। TikTok पर बैन लगने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब का रुख किया। यहां भी उनके डांस और एंटरटेनमेंट कंटेंट को दर्शकों का खूब प्यार मिला। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और उन्हें टेलीविजन के रियलिटी शोज में भी मौका मिलने लगा। सोशल मीडिया के बाद श्रेया को MTV Roadies Revolution में नजर आने का मौका मिला। वह इस शो में निखिल चिनापा की टीम का हिस्सा थीं। ऑडिशन के दौरान उनके फिटनेस, डांस और बेबाक अंदाज ने खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा श्रेया म्यूजिक वीडियो 'जड़िया तू' में भी काम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

'Lock Upp 2' में दिखा बेबाक अंदाज

'Roadies' के बाद श्रेया ने 'Lock Upp 2' में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। शो में उनके बेबाक और खुलकर अपनी बात रखने वाले अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो के दौरान उन्हें कई बार 'बदतमीज' जैसे टैग भी मिले, लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। पूरे सीजन में उन्होंने दूसरे मजबूत कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी और आखिरकार Lock Upp 2 की विनर बनकर सामने आईं।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

कितनी है Shreya Kalra की नेटवर्थ?

श्रेया की कमाई का मुख्य जरिया सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन, यूट्यूब, कंटेंट क्रिएशन और रियलिटी शोज हैं। उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा 'Lock Upp 2' जीतने के बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है।

PunjabKesari

Rishabh Jaiswal के साथ जुड़ा नाम

श्रेया कालरा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। 'Roadies Revolution' के दौरान उनकी मुलाकात ऋषभ जायसवाल से हुई थी। शो के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और बाद में उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगीं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहे हैं। 'Lock Upp 2' के दौरान भी ऋषभ ने श्रेया को सपोर्ट किया और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static