LockUpp 2 में Shilpa Shinde ने बयां किया दर्दनाक सच, जिसे सुनकर हर कोई रह गया हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 01:18 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में अपने बेबाक अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक भावुक खुलासे के कारण सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने जीवन का ऐसा दर्दनाक अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर घर के अन्य कंटेस्टेंट्स और दर्शक भावुक हो गए।
परिवार होते हुए भी मैं खुद को अनाथ महसूस करती हूं
हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को अपनी जिंदगी का एक बड़ा सीक्रेट बताने का टास्क दिया गया। शिवांगी जोशी के बाद जब शिल्पा शिंदे की बारी आई, तो उन्होंने अपनी फैमिली से जुड़ा दर्द साझा करते हुए कहा, लोग कहते हैं कि परिवार सबसे बड़ी ताकत होता है, लेकिन मेरे पास परिवार होते हुए भी मैं खुद को अनाथ महसूस करती हूं। मैं किसी की सहानुभूति नहीं चाहती, लेकिन यही मेरी सच्चाई है। उन्होंने बताया कि अब वह मुंबई छोड़ चुकी हैं और करजत को अपना घर बना लिया है।

सर्जरी के 5 दिन बाद छोड़ना पड़ा घर
शिल्पा ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद परिवार में हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें घर छोड़ना पड़ा। उनके मुताबिक, मेरी सर्जरी के सिर्फ पांच दिन बाद मुझे अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। मेरे भाई पर भाभी की बातों का असर था और मेरी मां भी उसी तरफ हो गई थीं। परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि मेरी सेल्फ-रिस्पेक्ट के लिए घर छोड़ना ही सही लगा।
यें भी पढ़ें : Stage 4 Lung Cancer से जंग जीत चुके हैं संजय दत्त, बताया कैसे फेफड़ों के कैंसर को दी मात
शिल्पा ने रात 11 बजे छोड़ा घर
शिल्पा ने आगे बताया कि उन्होंने रात करीब 11 बजे अपना घर छोड़ दिया था। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि उनकी मां ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, मेरी मां ने मुझे नहीं रोका क्योंकि वह पूरी तरह मेरे भाई की बातों में आ चुकी थीं। उस पल ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
Shilpa Shinde revealed her 1st secret 🙌
— Kitabi_kidda (@kitabi_kidda) July 27, 2026
Shilpa said she doesn't have a family 🥺#ShilpaShinde #lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/mMeSy9iy8w
शिल्पा की ये बातें सून फैंस हुए भावुक
शिल्पा शिंदे के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस उनके समर्थन में सामने आए। लोगों ने उनके साहस की सराहना की और कहा कि इतने कठिन अनुभव के बावजूद उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा।

