सोते समय सिर किस दिशा में होना चाहिए? जानिए सही दिशा और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 01:50 PM (IST)

नारी डेस्क: हमारे भारत में अक्सर बुजुर्ग कहते हैं कि सोते समय सिर उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। पहले यह बात एक परंपरा की तरह मानी जाती थी, लेकिन अब विज्ञान भी यह साबित करता है कि सोते समय सिर की दिशा का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि किस दिशा में सोना सबसे बेहतर है और इसके पीछे विज्ञान और वास्तु क्या कहता है।

सिर उत्तर दिशा की ओर क्यों नहीं होना चाहिए?

वैज्ञानिक कारण: पृथ्वी एक चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Field) उत्पन्न करती है। उत्तर दिशा चुंबकीय उत्तर (Magnetic North) कहलाती है। हमारे शरीर में भी लोहे के तत्व होते हैं, खासकर खून में हीमोग्लोबिन के रूप में। अगर हम सिर उत्तर दिशा में रखकर सोते हैं, तो शरीर का चुंबकीय संतुलन बिगड़ सकता है जिससे नींद में परेशानी, सिरदर्द या माइग्रेन, बेचैनी और तनाव, रक्तचाप (Blood Pressure) में असंतुलन हो सकता है।

वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है और वहां सिर रखना अशुभ होता है। इससे मानसिक तनाव और बीमारियों की संभावना बढ़ती है।

PunjabKesari

सिर किस दिशा में रखना चाहिए? (सही दिशा)

दक्षिण दिशा (South): सबसे उत्तम, यह दिशा स्वास्थ्य, शांति और गहरी नींद के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। वैज्ञानिक रूप से यह पृथ्वी की चुंबकीय दिशा के अनुरूप होती है, जिससे शरीर का चुंबकीय संतुलन बना रहता है।

पूर्व दिशा (East): विद्यार्थियों के लिए बढ़िया, इस दिशा में सिर रखने से स्मरण शक्ति बढ़ती है, और मन एकाग्र रहता है। पढ़ाई या मानसिक कार्य करने वालों के लिए पूर्व दिशा आदर्श है।

पश्चिम दिशा (West): यह दिशा भी ठीक है, लेकिन दक्षिण या पूर्व से कम प्रभावशाली मानी जाती है। अगर कोई अन्य विकल्प न हो तो इस दिशा में भी सोया जा सकता है।

क्या होता है अगर गलत दिशा में सोएं?

गलत दिशा में सोने से आपको निम्न समस्याएं हो सकती हैं नींद की गुणवत्ता खराब होती है, मानसिक थकान बनी रहती है, ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ सकता है, तनाव, चिंता और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है।

सोने की दिशा सिर्फ परंपरा नहीं है, इसके पीछे विज्ञान और ऊर्जा संतुलन का गहरा संबंध है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद गहरी हो, दिमाग शांत रहे और शरीर स्वस्थ बना रहे, तो सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखकर सोने की आदत बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static