सोना हुआ सस्ता! जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के ताज़ा रेट्स
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 12:23 PM (IST)

नारी डेस्क: सोमवार, 21 अप्रैल को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों के बाद, अब यह गिरावट उन निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है जो सोने में निवेश करने का सही मौका तलाश रहे थे। 14 मार्च को सोने की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थी, लेकिन सोमवार को सोने की कीमत पिछले सप्ताह की तुलना में कुछ कम हुई है।
आपके शहर में सोने का नया रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। यहां 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट कुछ इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 22 कैरेट – ₹89,590 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट – ₹97,720 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 22 कैरेट – ₹89,440, 4 कैरेट – ₹97,570
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹89,440, 24 कैरेट – ₹97,570
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹89,440, 24 कैरेट – ₹97,570
जयपुर: 22 कैरेट – ₹89,590, 24 कैरेट – ₹97,720
बेंगलुरू: 22 कैरेट – ₹89,440, 24 कैरेट – ₹97,570
ये भी पढ़ें: कैंसर से रहना है कोसों दूर? बस ये 3 बातें आज ही अपनाइए!
एमसीएक्स पर सोने की स्थिति
सोने का व्यापार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को ₹96,450 प्रति 10 ग्राम के साथ शुरू हुआ। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, लेकिन शुक्रवार और सप्ताहांत के बाद सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होने पर सोने की कीमत ₹95,440 रही।
कौन से शहर में सोना सबसे महंगा है?
सोमवार को चेन्नई में सोना सबसे महंगा था, जहां इसका रेट ₹95,540 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार रही
दिल्ली: ₹95,100
मुंबई: ₹95,260
कोलकाता: ₹95,140
बेंगलुरू: ₹95,340
चेन्नई: ₹95,540
चांदी की कीमतें भी बढ़ी
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। सोमवार को चांदी का रेट ₹95,430 प्रति किलो था। कुछ शहरों में यह ₹99,900 के पार भी जा पहुंची है, जो निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े हैं।
ग्लोबल मार्केट में सोने की स्थिति
ग्लोबल गोल्ड काउंसिल के अनुसार, वर्ल्ड मार्केट में सोने की कीमत में 1.44% की वृद्धि हुई है, और यह $3,374 प्रति औंस तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ हैं, जिसके बाद शेयर बाजारों में गिरावट आई और निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना। हालांकि, चीन को छोड़कर बाकी देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिन की राहत मिलने के बाद ग्लोबल मार्केट में कुछ स्थिरता आई है।
क्यों सोना है सबसे सुरक्षित निवेश?
वर्तमान में वैश्विक अनिश्चितताओं और शेयर बाजार में गिरावट को देखते हुए सोने को सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है। यही वजह है कि दुनियाभर में निवेशक सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
अगर आप भी सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकती है।