सोने की कीमतों में भारी गिरावट: खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 10:28 AM (IST)

नारी डेस्क: सप्ताह की शुरुआत में ही सोमवार को सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देशभर में आज दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने की चमक जहां थोड़ी फीकी पड़ी है, वहीं चांदी भी थोड़ी सस्ती हो गई है।

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर आज सोने की कीमत में 2.58 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब सोने का भाव ₹94,025 प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। वहीं चांदी की कीमत में 0.50 प्रतिशत की कमी देखी गई और यह ₹96,241 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

श्रीनगर में सोने के ताजा रेट

श्रीनगर में आज सोने के भाव में भी कमी देखने को मिली है। यहां 18 कैरेट सोना ₹7,267 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹8,882 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹9,689 प्रति ग्राम है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,890 है।

नोएडा में सोने-चांदी के दाम

नोएडा में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।24 कैरेट सोना यहां ₹9,703 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹8,895 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोना ₹7,278 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका रेट ₹98.90 प्रति ग्राम और ₹98,900 प्रति किलोग्राम है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: महिलाओं के गोल्ड निवेश से देश को 700 अरब डॉलर का फायदा, बनीं सबसे स्मार्ट निवेशक!

क्यों गिर रही हैं कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ब्याज दर नीतियां और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव जैसे कारक इस गिरावट का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार में मांग में भी हल्की कमी दर्ज की गई है।

खरीदारों के लिए सुनहरा अवसर

जो लोग शादी, निवेश या त्योहारों के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। गिरती कीमतों के कारण बाजार से सस्ता सोना खरीदा जा सकता है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले लोकल ज्वैलर से ताजा रेट जरूर जांच लें।

सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट आम लोगों के लिए एक अच्छा मौका है। चाहे निवेश करना हो या गहने बनवाने हों, कम कीमत पर सोना खरीदना हमेशा फायदेमंद रहता है।
 

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static