मतियाना शहर में बिताएं इस बार के Vacations, सुंदर बगीचे और नजारा मोह लेंगे दिल

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 06:13 PM (IST)

भारतीय लोग काम से फ्री होते ही घूमने के लिए निकाल जाते हैं। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और लुभावने नजारे आपको एक शांत माहौल का एहसास कवाते हैं। इस बार आप हिमाचल के इस अनोखी जगह की सैर कर सकते हैं। मतियाना शहर के खूबसूरती आपकी वेकेशन्स को और भी मजेदार बना देगी। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं... 

नारकंडा हाटू ट्रेक 

आप मतियाना शहर के नारकंटा हाटू  ट्रेक की सैर कर सकते हैं। इस ट्रेक के चारों और भी हरियाली  और खूबसूरत पहाड़ देखकर बार-बार इस जगह की सैर करना चाहेंगे। खासकर बर्फबारी के समय इस शहर की रौनक अलग हो होती है। आप यहां पर ट्रैकिंग करने के साथ-साथ प्रकृतिक सुंदरता की सैर भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

एप्पल ऑर्किड गार्डन 

एप्पल ऑर्किड गार्डन भी मतियाना की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। शहर की सैर करने के बाद आप इस गार्डन में घूमने जा सकते हैं। यहां का अद्भूत दृश्य आपका दिल मोह लेगा। एप्पल गार्डन में घूमने के साथ-सात आप यहां के हसीन और लुभावने मौसम का आनंद भी ले सकते हैं।  खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त का मजेदार नजारा आप यहां पर देख सकते हैं। 

PunjabKesari

हाटू माता मंदिर 

आप हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के दर्शन करने के साथ-साथ धार्मिक जगह पर भी जा सकते हैं। पहाड़ों की चोटी पर बने हाटू माता मंदिर पर भी आप जा सकते हैं। यहां पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस मंदिर के चारों ओर बने देवदार के पेड़ और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ सैलानियों का यहां पर आने के लिए और भी आकर्षित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर लंकापत्ति रावण की पत्नी मंदोदरी का मंदिर है। 

PunjabKesari

नेचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट है मतियाना 

यदि आप नेचर पसंद करते हैं तो आपको मतियाना में जरुर जाना चाहिए। आप यहां पर प्रकृति के साथ सैर कर सकते हैं। घूमने के साथ-साथ आप मीठे-मीठे सेबों का स्वाद भी ले सकते हैं। ट्रैकिंग के लिए भी मतियाना एकदम परफेक्ट है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static