महाकुंभ की वायरल सुंदर साध्वी- लहंगे में दिखा देसी रूप, बदल गया लुक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 05:31 PM (IST)

नारी डेस्क:  महाकुंभ के दौरान भगवा कपड़ों में साध्वी के रूप में वायरल हुई हर्षा रिछारिया इस बार अपने नए लुक के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने साध्वी वाला अवतार नहीं अपनाया, बल्कि शादी और पारंपरिक देसी लहंगा-साड़ी में अपनी खूबसूरती दिखाई। महाकुंभ में साध्वी लुक से मिली थी लोकप्रियता हर्षा रिछारिया महाकुंभ में साध्वी लुक में इतनी सुंदर दिखाई दीं कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। लोगों ने उन्हें “सबसे सुंदर साध्वी” का टैग दिया। महाकुंभ के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती रही, और अब उनके लेटेस्ट लहंगा और साड़ी लुक ने फिर से सबका ध्यान खींचा।

रानी गुलाबी लहंगे में शानदार लुक

हर्षा ने पिंक लहंगा पहनकर अपने देसी अंदाज को स्टाइलिश तरीके से पेश किया। इस लहंगे को सुनहरे सितारों और लेस से सजाया गया था। लहंगे के फ्लोरल मोटिफ्स और छोटी बूटियों ने इसे बैलेंस्ड और खूबसूरत लुक दिया।

PunjabKesari

मैचिंग ब्लाउज

लहंगे के साथ हर्षा ने फुल स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पहना। ब्लाउज की नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर सुनहरी लेस का इस्तेमाल किया गया, जो लहंगे के साथ पूरी तरह मेल खाता था।

जूलरी और मेकअप

हर्षा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पर्ल और गोल्ड जूलरी का इस्तेमाल किया। गले में लेयरिंग चेन और स्टेटमेंट नेकपीस, हाथ में घड़ी, ब्रेसलेट और रिंग्स ने उनके लुक को और शानदार बनाया। बाल साइड पार्टीशन के साथ कर्ली हेयर स्टाइल में बंधे थे। पिंकिश टोन का मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बनाता था।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  शहनाज गिल का सिजलिंग अवतार, 70,500 रुपये के स्कर्ट-टॉप में दिखा स्टाइलिश जलवा

प्री-ड्रेप्ड येलो साड़ी में हर्षा का देसी लुक

हर्षा ने हल्दी फंक्शन के लिए ब्राइट येलो कलर की साड़ी पहनी। इसमें रफल डिटेलिंग और गोल्डन बेल्ट के साथ प्लीट्स का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह लहंगे जैसी फील देती थी।

मैचिंग ब्लाउज

साड़ी के साथ उन्होंने वी नेकलाइन वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना। ब्लाउज की स्लीव्स पर हल्की लेस और रफल डिजाइन ने साड़ी के साथ स्टाइलिश टच दिया।

PunjabKesari

जूलरी और फाइनल टच

साड़ी के साथ हर्षा ने पर्ल और गोल्ड जूलरी पहनकर लुक को पूरा किया। गले में वाइट पर्ल माला और स्टेटमेंट नेकपीस, पर्ल फ्लोरल स्टड इयररिंग्स ने उनके लुक को और खूबसूरत बनाया। हाथों में घड़ी और रिंग्स के साथ उनका देसी अंदाज और भी आकर्षक दिखा।

देसी लुक में हर्षा ने बिखेरी खूबसूरती

हर्षा ने महाकुंभ वाली साध्वी इमेज को छोड़कर अब पारंपरिक देसी लुक में अपने फैन्स को मोहित कर दिया है। लहंगा और साड़ी दोनों ही उनके स्टाइल और सुंदरता को दर्शाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब तारीफ हो रही है।   

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static