बिना छिलके महीनों ताजी रहेगी अदरक, बस इस तरह से करें स्टोर

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:08 PM (IST)

नारी डेस्क: अदरक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। सर्दियों में तो कड़क सी अदरक की चाय के बिना नींद ही नहीं खुलती है। ये ही वजह है कि लोगों के घर में अदरक भारी मात्रा में मिलेगी। लेकिन कभी- कभार ज्यादा मात्रा में पड़ी अदरक फ्रिज में भी सूखने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा ना हो और अदरक लंबे समय तक फ्रेश रहे तो आप उन्हें इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं...

मार्केट से न खरीदें गीला अदरक

अगर आप एक साथ ज्यादा अदरक को घर में स्टोर करने की सोच रहे हैं तो अदरक खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि वो गीली न हो। अदरक एकदम सूखा और साफ सुथरा वाला ही ज्यादा समय तक सुरक्षित रह पाता है। गीला अदरक जल्दी खराब हो जाएगा और सड़ने लगेगा।

PunjabKesari

एयर टाइट बैग का करें इस्तेमाल

इसके अलावा एयर टाइट बैग में बिना छिले हुए अदरक रखें और उसे फ्रिज में रख दें। एयरटाइट बैग के चलते अदरक पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचता है और ये लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे। 

ये भी पढ़ें:  सिर्फ 1 मिनट में प्लास्टिक टिफिन से हटाएं पीले दाग और बदबू, वो भी बिना स्क्रब किए!

दूसरी सब्जियों के साथ मिक्स न करें

इसके अलावा अदरक को कभी भी दूसरी सब्जियों के साथ मिक्स न करें। ऐसे कई लोग होते हैं जो आलू- प्याज आदि सब्जियों के साथ अदरक को मिक्स करके रख देते हैं, जिसकी वजह से अदरक खराब हो जाता है। अन्य सब्जियों के साथ रखने पर अदरक की महक भी बदल जाती है।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static