कुंभ मेले की वायरल गर्ल Monalisa अचानक पहुंची थाने, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 07:26 PM (IST)

नारी डेस्क : महाकुंभ मेले में अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी लोकप्रियता नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन और सुरक्षा है। हाल ही में मोनालिसा अचानक केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। इस दौरान उनके साथ उनके प्रेमी फरमान भी मौजूद थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा फिर तेज हो गई है।

प्रेमी के साथ पहुंचीं पुलिस स्टेशन

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, दोनों का रिश्ता अब विवादों में आ गया है। वजह है कि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसी कारण मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया है।

PunjabKesari

परिवार के विरोध से परेशान होकर उठाया कदम

मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं। परिवार की ओर से उन पर लगातार इस संबंध को खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा ने यह भी कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्हें घर छोड़ना पड़ा। अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस होने पर उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और सीधे तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंच गईं।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

पुलिस ने दस्तावेज जांचकर लिया फैसला

जब पुलिस ने उनसे पूछा कि वे अपने राज्य से इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो मोनालिसा और फरमान ने बताया कि यहां उन्हें लगा कि वे सामाजिक और पारिवारिक दबाव से दूर सुरक्षित रह पाएंगे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि वह बालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया और दोनों पक्षों की बात सुनी। कानून के अनुसार बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने की अनुमति दे दी और उन्हें फरमान के साथ जाने दिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

PunjabKesari

महाकुंभ में वायरल वीडियो से बदली किस्मत

मोनालिसा पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उस वीडियो में वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेचती हुई दिखाई दी थीं। उनकी अनोखी आंखों और सादगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया और देखते ही देखते वह इंटरनेट पर वायरल हो गईं।

यें भी पढ़ें : फेमस Actor का 72 की उम्र में निधन, म्यूजिक से लेकर फिल्म मेकिंग में छोड़ी छाप

फिल्म और मॉडलिंग के ऑफर भी मिलने लगे

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू, मॉडलिंग और ब्रांड प्रमोशन के ऑफर मिलने लगे। बाद में उन्हें हिंदी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में काम करने का मौका भी मिला। इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और मनोरंजन तथा मॉडलिंग से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। हालांकि अब पारिवारिक विवाद और सुरक्षा का मुद्दा उनकी जिंदगी में नया मोड़ लेकर आया है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static