काजोल ने स्क्रीन पर किया एक्टर को किस, तोड़ दी अपनी No-Kiss पॉलिसी, जानिए वजह
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 12:07 PM (IST)
नारी डेस्क: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में काम करने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल काफी चर्चा में रहती है। वो बॉलीवुड में पिछले तीन दशकों से काम कर रही है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट और आइकॉनिक फिल्मों देने वाली काजोल ने 2023 में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने वो कर दिखाया जो उन्होंने पिछले 30 साल में नहीं किया था।

काजेल ने तोड़ी नो-किसिंग पॉलिसी
जब काजेल ने 2023 में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा तो उनकी पहली सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' रिलीज हुई। इसी दौरान उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन 'नो-किसिंग पॉलिसी' को भी तोड़ दिया। इस सीरीज में उन्होंने अपने को-एक्टर जिशू सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन किया। अब उन्होंने बताया है कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी।

काजेल ने बताई वजह
एक पॉडकास्ट में जब काजेल से नो-किसिंग पॉलिसी को तोड़ने पर सवाल किया गया तो वो कुछ सेकंड के लिए रुक गई, फिर उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ''ईमानदारी से कहूं तो ये उस किरदार का सीजन था जिसे मैं प्ले कर रही थी। इसमें बहुत कुछ किरदार और उसकी पहचान से जुड़ा था, ये सिर्फ एक किस नहीं थी, ये इस बात से जुड़ा था कि वो क्या सोचती है, क्या चाहती है कि हो, और क्या नहीं हुआ उसके साथ, वो क्या मानती थी, किस चीज पर उसका विश्वास था और किस पर वो विश्वास नहीं कर पा रही थी। ये पूरी स्क्रिप्ट का एक अभिन्न अंग था, इसलिए मैं इसे काट नहीं सकती थी बिना पूरे किरदार के एक जरूरी हिस्से को काटे...।''
काजोल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इससे असहज थी, जब तक कि मैं सेट पर खड़ी नहीं हो गई। मुझे ये थ्योरी में पसंद था, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं ये असल में करूंगी या फिर उन्हें बोल दूंगी 'कट, ये होने वाला नहीं है।' लेकिन मुझे सच में लगता है कि ये सिर्फ एक प्रोफेशनल कॉल था, जहां मैंने महसूस किया कि आज मैं ये फैसला ले सकती हूं।'

