जीन्स के इन छोटे बटनों का असली राज क्या है? वजह जानकर चौंक जाएंगे

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 03:19 PM (IST)

नारी डेस्क: फैशन की गलमेरस दुनिया हमेशा बदलती रहती हैं, जैसे-जैसे नए कपड़ों का ट्रेंड अत हैं ,और पुराने कपड़ों का पैटर्न बदल जाता हैं ,लेकिन कुछ चीज़े ऐसी होती हैं जो बिलकुल नहीं बदलती जैसे कि जीन्स या फिर उसका पैटर्न। जीन्स तो हम रोज ही पहनते हैं, लेकिन क्या आपका ध्यान उसके पॉकेट्स में लगे बटन पर गया हैं। आपको बता दे कि जीन्स पर लगे छोटे बटन सिर्फ स्टाइलिंग के लिए नहीं लगे होते बल्कि यह एक स्मार्ट इनोवेशन हैं जो की बहुत ही काम लोगो को पता हैं। इस स्मार्ट इनोवेशन ने क्लोथिंग की दुनिया को बदल दिया। जानते हैं कैसे? चलिए फिर आपको बताते हैं हमारे इस आर्टिकल में। 

आखिर क्यों होते हैं ये छोटे बटन 

पुराने समय में जीन्स खासतौर पर मजदूरों, किसानों के लिए बनाई जाती थी। उनके काम के दौरान कपड़े पर काफी जोर पड़ता था, खासकर पॉकेट्स पर, जो जल्दी फट जाती थीं। इसी समस्या को दूर करने के लिए पॉकेट के कमजोर हिस्सों पर धातु के रिवेट्स लगाए जाने लगे, ताकि कपड़ा ज्यादा समय तक टिक सके।

PunjabKesari

जेकब डेविस का आइडिया जिसने बदल दिया फैशन

साल 1873 में एक दर्जी जेकब डेविस ने इस छोटे से लेकिन काम के आइडिया को अपनाया। उन्होंने जीन्स की पॉकेट के कोनों पर धातु के रिवेट्स लगाए और उसे और मजबूत बना दिया। बाद में उन्होंने इस डिजाइन का पेटेंट भी कराया, और यहीं से आधुनिक जीन्स की शुरुआत मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: ‘पंजाब की ऐश्वर्या राय’ का ग्लैमरस अवतार, देसी अंदाज में मिला मॉडर्न ट्विस्ट

आज भी क्यों दिखते हैं ये बटन?

आज के समय में रिवेट्स सिर्फ मजबूती के लिए ही नहीं, बल्कि फैशन का हिस्सा भी बन चुके हैं। ये जीन्स को एक अलग और प्रीमियम लुक देते हैं और कई ब्रांड इन्हें अपनी पहचान के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। जीन्स में अक्सर एक बड़ी पॉकेट के अंदर एक छोटी पॉकेट भी होती है। आज लोग इसे पेन ड्राइव या छोटे सामान रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असल में इसे पुराने समय में पॉकेट वॉच रखने के लिए बनाया गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static