विजय के बाउंसर ने कार्यकर्ता को स्टेज से फेंका नीचे, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 02:16 PM (IST)

नारी डेस्क: साउथ के सुपरस्टार और तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। एक राजनीतिक रैली के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनके एक बाउंसर को एक कार्यकर्ता को मंच (रैंप) से बेरहमी से नीचे फेंकते देखा जा सकता है। अब इस मामले में विजय और उनके बाउंसरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, जिससे मामला और गर्मा गया है।
क्या है पूरा मामला?
मदुरई में एक बड़ी राजनीतिक रैली चल रही थी, जहां भारी भीड़ विजय को सुनने और देखने के लिए जुटी थी। विजय रैंप पर अपने बाउंसरों के साथ चल रहे थे, तभी एक शख्स मंच की तरफ बढ़ा, शायद विजय से मिलने या उन्हें करीब से देखने के लिए। इसी दौरान विजय के एक बाउंसर ने उस शख्स को पकड़कर सीधे रैंप से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रैंप की ऊंचाई करीब 7 फीट थी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Seriously this is very very disgusting.
— ncsukumar (@ncsukumar1) August 24, 2025
Why our fellow human beings become so senseless?
This guy Vijay was a film actor hence his face is recognised by every one and many youngsters have gone on to believe the movies and real life has connection.
But throwing down and… pic.twitter.com/SL9m0WmOhc
FIR दर्ज, किन धाराओं में केस बना?
जिस शख्स को नीचे फेंका गया, उसका नाम सरथ कुमार बताया गया है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सिर्फ विजय को पास से देखने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके साथ मारपीट हुई। अब इस शिकायत के आधार पर पेरम्बलुर पुलिस स्टेशन में विजय और उनके बाउंसरों के खिलाफ IPC की धारा 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित शख्स को लगी चोटें
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सरथ कुमार को रैंप से फेंका गया, तो उसने खुद को बचाने के लिए एक पाइप पकड़ लिया। बावजूद इसके, उसे गंभीर चोटें आईं, और अब वह घायल हालत में पुलिस के पास पहुंचा।
वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस विजय से नाराजगी जता रहे हैं। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक स्टार के लिए इतने सख्त सुरक्षा इंतजाम और इस तरह की हिंसा जरूरी है?
Seriously this is very very disgusting.
— ncsukumar (@ncsukumar1) August 24, 2025
Why our fellow human beings become so senseless?
This guy Vijay was a film actor hence his face is recognised by every one and many youngsters have gone on to believe the movies and real life has connection.
But throwing down and… pic.twitter.com/SL9m0WmOhc
चुनाव से पहले विवाद में विजय
गौरतलब है कि थलपति विजय ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी TVK (तमिलागा वेट्री कजगम) की शुरुआत की है और 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यह घटना उनके लिए एक राजनीतिक झटका मानी जा रही है।
क्या होगा आगे?
अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या निकलकर आता है और विजय या उनके बाउंसरों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर चर्चा गर्म है और हर किसी की नजर इस केस की अगली अपडेट पर टिकी है।